फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur over 400 bank branches to remain open on Sunday get your urgent work done

कानपुर: ग्राहकों के लिए बड़ी राहत, रविवार को खुली रहेंगी 400 से ज्यादा बैंक शाखाएं, निपटाएं जरूरी काम

Thu, 24 Sep 2026 10:01 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 10:01 AM IST
सार

Kanpur News: कानपुर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को देखते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 27 सितंबर, रविवार को शहर की 400 से अधिक बैंक शाखाएं और करेंसी चेस्ट सामान्य कार्यदिवस की तरह खुली रहेंगी।

विज्ञापन
Kanpur over 400 bank branches to remain open on Sunday get your urgent work done
सांकेतिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल रहेगी। इस बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने 27 सितंबर रविवार के दिन भी सभी बैंकों की शाखाएं और करेंसी चेस्ट खोलने के निर्देश दिए हैं। एटीएम में पर्याप्त नकदी उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे शहर की 400 से अधिक बैंक शाखाओं में रविवार को सामान्य कामकाज होगा।

विज्ञापन

बैंक ग्राहकों को एसएमएस और ईमेल भेजकर जरूरी काम समय रहते निपटाने तथा डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हैं।ऑल इंडिया वी बैंकर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महामंत्री आशीष मिश्रा ने बताया कि रविवार को राष्ट्रीयकृत, क्षेत्रीय ग्रामीण और अन्य बैंक सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे। रविवार को ड्यूटी करने वाले अवार्ड स्टाफ को द्विपक्षीय समझौते के तहत 200 प्रतिशत ओवरटाइम और अधिकारियों को बैंक प्रबंधन की ओर से निर्धारित राशि मिलेगी।

विज्ञापन

28 सितंबर से रहेगी हड़ताल
26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 सितंबर से हड़ताल रहेगी। लगातार पांच दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की स्थिति देखते हुए रविवार को बैंक शाखाएं खोलने का निर्णय लिया गया है। हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ के दो घटक नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) और नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्लू) शामिल नहीं है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा
पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन अनिल सोनकर ने बताया कि वित्त मंत्रालय ने गृह मंत्रालय के साथ मिलकर बैंकिंग के महत्वपूर्ण ढांचे की सुरक्षा के लिए वार रूम बनाया है। वहीं बृहस्पतिवार को देशव्यापी प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं यूनाइटेड फोरम के नगर संयोजक रजनीश गुप्ता ने कहा कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग पर ठोस प्रगति नहीं होने से कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed