{"_id":"6b07c859e12a1a5a3801ae9a","slug":"kanpur-outsourced-employees-protest-against-salary-cuts-vow-to-continue-agitation-until-their-demands-are-met-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: वेतन कटौती का विरोध, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: वेतन कटौती का विरोध, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन
Thu, 26 Nov 2026 11:19 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:19 AM IST
सार
Kanpur News: अर्मापुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नए ठेकेदार द्वारा दैनिक वेतन 750 रुपये से घटाकर 600 रुपये किए जाने के विरोध में गुरुवार को हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वेतन कटौती के विरोध में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर में अर्मापुर ऑर्डिनेंस फैक्टरी (ओएफसी) में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में गुरुवार को हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पहले उन्हें प्रतिदिन 750 रुपये वेतन दिया जाता था, लेकिन इसके बावजूद नए ठेकेदार ने श्रमिकों का दैनिक वेतन घटाकर 600 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दैनिक वेतन में प्रतिदिन 150 रुपये की कटौती किए जाने से नाराज कर्मचारियों ने अर्मापुर मजार स्थित पोस्ट ऑफिस के बगल में कालपी रोड पर एकत्र होकर जोरदार विरोध जताया और वेतन कटौती का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी मांगों पर उचित सुनवाई नहीं होगी और पुराना वेतन बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
