{"_id":"66ce12c408eb4b98a3005442","slug":"kanpur-outpost-in-charge-suspended-for-leaking-information-about-police-going-to-arrest-gambler-s-associates-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जुआरी के साथियों को पकड़ने जा रही पुलिस की सूचना लीक करने वाला चौकी प्रभारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जुआरी के साथियों को पकड़ने जा रही पुलिस की सूचना लीक करने वाला चौकी प्रभारी निलंबित
Tue, 27 Aug 2024 11:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 27 Aug 2024 11:28 PM IST
सार
Kanpur News: मासूम अली के साथी को पकड़ने जा रही पुलिस की सूचना लीक करने वाले चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अवनीश दीक्षित के साथी चर्चित जुआरी व सट्टेबाज मासूम अली के साथियों को दबोचने निकली कर्नलगंज पुलिस की सूचना लीक करने के आरोप में जेके मंदिर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। एडीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। कर्नलगंज थान पुलिस ने बीते दिनों बंद चल रहे उबैद स्कूल से आरोपी कुली बाजार निवासी मासूम अली को गिरफ्तार किया था।
इस दौरान आरोपी के साथी शफीक उर्फ जैन आदि फरार हो गए थे। मासूम अली के पास मिली डायरी में विकास अवस्थी, राजा अहिरवार, लकी ठाकुर, शनि जायसवाल के नाम मिले थे। विकास अवस्थी को 20 हजार रुपये महीना देने की बात भी लिखी थी। ये यह सभी नाम अवनीश के करीबी बताए जाते हैं। शनिवार को कर्नलगंज पुलिस को शफीक उर्फ जैन के बारे में सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव टीम के साथ उसे पकड़ने के लिए रवाना हुए। आर्यनगर स्थित जैन के ठिकाने से कुछ दूरी पहले ही नजीराबाद थाने की जेके मंदिर चौकी प्रभारी राजन मौर्या ने दबिश टीम में शामिल एक दरोगा को फोन कर बताया कि उनके यहां पुलिस कमिश्नर पहुंच रहे हैं।

इसके बाद आरोपी को सूचना दे दी। टीम को दबिश देने में पांच-सात मिनट देरी हो गई। इस बीच आरोपी जैन व उसके साथी वहां से भाग निकले। इस मामले की जांच पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार को सौंपी थी। एडीसीपी ने चौकी प्रभारी को एसीपी कर्नलगंज कार्यालय में तलब किया था। एसीपी ने चौकी प्रभारी से पूछताछ की, तो उन्होंने तीन बार बयान बदले थे। ऐसे में चौकी प्रभारी को मुखबिरी का दोषी माना गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि एडीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी राजन मौर्या को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।