{"_id":"62a4ce41d9ba9d3d5240664f","slug":"kanpur-outbreak-of-diseases-increased-due-to-scorching-heat-four-died-due-to-diarrhea-and-flu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू के थपेड़ों से डायरिया और फ्लू बेकाबू, चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भीषण गर्मी से बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, लू के थपेड़ों से डायरिया और फ्लू बेकाबू, चार की मौत
Sat, 11 Jun 2022 10:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:47 PM IST
सार
कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सीएमओ डॉ. नैपाल सिंह का कहना है कि गर्मी में लोग एहतियात बरतें। बाहर निकलें तो पानी पीते रहें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
डायरिया और गैस्ट्रोइंटाइटिस के साथ अब फ्लू का हमला तेज हो गया है। कानपुर में शनिवार को डायरिया और निमोनिया से चार रोगियों की मौत हो गई। लू लगने के बाद 15 रोगियों के गुर्दे फेल हुए हैं। शनिवार दोपहर चार रोगियों को बेहोशी की हालत में हैलट लाया गया।
विज्ञापन
डायरिया से जरीब चौकी के रहने वाले नेमचंद की दो साल की बेटी की मौत हो गई। दो दिन पहले परिवार दिल्ली से लौटा था। बच्ची का इलाज क्षेत्रीय डॉक्टर के यहां चल रहा था। इसी तरह कल्याणपुर के नारायण के डेढ़ साल के बच्चे की मौत हुई है।
विज्ञापन
हालत बिगड़ने पर उसे हैलट लाया गया लेकिन मौत हो गई। फ्लू के बाद निमोनिया की चपेट में आए किदवईनगर के मानस (48) की मौत हुई है। वह क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती थे। वह पोस्ट कोविड भी रहे हैं। इसके अलावा नीरजा (70) की निमोनिया से मौत हुई है। वह चौडगरा की रहने वाली थीं।
विज्ञापन
इन बातों का रखें ख्याल
- ठंडे स्थान से अचानक बाहर गर्मी माहौल में न निकलें।
- बाहर निकलना है तो पानी पीकर बाहर निकलें।
- पानी की बोतल साथ रखें और पानी पीते रहें।
- धूप में शरीर को कपड़ों से ढंक कर रखें, अंगोछा का इस्तेमाल करें।
- उल्टी-दस्त, डायरिया होने पर ओआरएस घोल का इस्तेमाल करें।
- शिकंजी, आम का पना आदि का इस्तेमाल करें।
- डायरिया न रुकने पर फौरन अस्पताल जाएं।
- ठंडे स्थान से अचानक बाहर गर्मी माहौल में न निकलें।
- बाहर निकलना है तो पानी पीकर बाहर निकलें।
- पानी की बोतल साथ रखें और पानी पीते रहें।
- धूप में शरीर को कपड़ों से ढंक कर रखें, अंगोछा का इस्तेमाल करें।
- उल्टी-दस्त, डायरिया होने पर ओआरएस घोल का इस्तेमाल करें।
- शिकंजी, आम का पना आदि का इस्तेमाल करें।
- डायरिया न रुकने पर फौरन अस्पताल जाएं।