फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Out of 25 properties 11 are in the name of Akhilesh Dubey or his family 12 are in the name of others

Akhilesh Dubey: 25 संपत्तियों में 11 अखिलेश या परिवार के नाम पर…12 अन्य की, रजिस्ट्रार ऑफिस ने भी सौंपा ब्योरा

Thu, 04 Sep 2025 10:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 04 Sep 2025 10:38 AM IST
सार

Kanpur News: अखिलेश दुबे के कब्जे वाली संपत्तियों का मालिकाना हक जानने के लिए पुलिस ने केडीए से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद केडीए ने 25 संपत्तियों की सूची सौंपी है, जिसमें 11 अखिलेश या परिवार के नाम पर हैं।

विज्ञापन
Kanpur Out of 25 properties 11 are in the name of Akhilesh Dubey or his family 12 are in the name of others
अखिलेश दुबे - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में केडीए ने अखिलेश दुबे के कब्जे वाली 25 संपत्तियों के मालिकाना हक की जांच कर रिपोर्ट किदवईनगर पुलिस को सौंप दी है। इनमें से 11 संपत्तियां अखिलेश दुबे और उसके परिजनों के नाम हैं। बाकी 12 संपत्तियों पर कब्जा तो अखिलेश दुबे और उसके परिवार के ही सदस्यों का है, कागजों में मालिकाना हक किसी बाहरी व्यक्ति के नाम है। दो संपत्तियों के मालिकाना हक के बारे में केडीए के अधिकारियों को भी नहीं पता चल सका है।

विज्ञापन

एसआईटी के आदेश के बाद किदवईनगर पुलिस ने अखिलेश दुबे के कब्जे वाली संपत्तियों के मालिकाना हक की जानकारी जुटाने के लिए केडीए को भूखंडों की सूची उपलब्ध कराई थी। केडीए के विक्रय जोन तीन के विशेष कार्याधिकारी की ओर से पुलिस को यह जानकारी दी गई है।

विज्ञापन

अधिवक्ता या परिवार के नाम दर्ज हैं ये संपत्तियां

  • 127/709 डब्लू वन साकेत नगर मैसर्स पैरामाउंट बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक ब्रजेश दुबे के नाम है।
  • 1436 ब्लॉक डब्ल्यू 2 दामोदर नगर के तीनों हिस्से अखिलेश के पिता रामकृष्ण दुबे के नाम हैं।
  • 127/82 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश दुबे के नाम है।
  • 127/534 डब्लू वन साकेत नगर निखिलेश दुबे के नाम है।
  • 127/155 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश की पत्नी मधु के नाम है।
  • 127/152 डब्लू वन साकेत नगर डॉ ब्रजकिशोरी दुबे स्मारक समिति के नाम है।
  • 127/428 यू ब्लाॅक निराला नगर बृजेश दुबे और मधु दुबे के नाम है। - 127/576 डब्लू वन साकेत नगर अखिलेश के पिता और चारों भाइयों के नाम है।
  • 127/576 डब्लू वन साकेत नगर रामकृष्ण दुबे के नाम है।
विज्ञापन

Kanpur Out of 25 properties 11 are in the name of Akhilesh Dubey or his family 12 are in the name of others
अखिलेश दुबे का घर - फोटो : amar ujala

इनके मालिक दूसरे लोग

  • 127/654 तुलसी विहार का मालिकाना हक उर्मिला गुप्ता के नाम पर है।
  • 591 ब्लाॅक डब्ल्यू स्कीम द्वितीय जूही कला सावित्री देवी के नाम है। - 127 /1/2 साकेत नगर गुरदीप सिंह चावला के नाम है।
  • 127/681 साकेत नगर युगल किशोरी के नाम है।
  • 127 /1/39 साकेत नगर कमल कुकरेजा के नाम है।
  • 127/523 डब्ल्यू वन साकेत नगर जुगल किशोर भरतिया के नाम है।
  • 127/ 9 यू ब्लाक निराला नगर विश्वेशर दयाल तिवारी, राजेश तिवारी, मधु तिवारी के नाम है।
  • 127/682 डब्ल्यू वन साकेत नगर रामशंकर के नाम है।
  • 127/191 डब्लू वन साकेत नगर साहिल टुटेजा के नाम है।
  • 127/11 डब्लू वन साकेत नगर संतोष बग्गा के नाम है।
  • 127/216 बारादेवी चौराहा मेजर चंद्र मोहन शुक्ला के नाम है।
  • 127/24 डब्ल्यू वन साकेत नगर सुरेश चंद्र जायसवाल के नाम है।
  • 127/684 और 127/524 ए डब्ल्यू वन साकेत नगर के मालिक के तौर पर किसी का नाम ही नहीं लिखा है।
विज्ञापन

रजिस्ट्रार कार्यालय ने भी सौंपा अखिलेश और परिवार की संपत्तियों का विवरण

अखिलेश दुबे की संपत्तियों का विवरण
अखिलेश दुबे ने यू ब्लॉक स्थित फ्लैट, साकेतनगर जूही कलां स्थित 297.66 वर्ग मीटर का एक प्लाॅट, दहेली सुजानपुर स्थित ईडब्ल्यूएस में एक भवन 50 वर्ग मीटर का, जूही कलां स्थित 356 वर्गमीटर का एक भवन है। अखिलेश दुबे ने डॉ. बृजकिशोरी दुबे महाविद्यालय के प्रबंधक के रूप में दो लाख रुपये में 19 फरवरी 2013 को जमीन अपनी पत्नी मधु दुबे से खरीदी थी जबकि इसकी बाजारी कीमत 35.84 लाख रुपये थी।

Kanpur Out of 25 properties 11 are in the name of Akhilesh Dubey or his family 12 are in the name of others
किशोरी वाटिका - फोटो : अमर उजाला

दुबे के बेटे की संपत्तियों का विवरण
अखिलेश के बेटे अखिल दुबे ने डब्ल्यू ब्लाॅक स्थित म.नं. 649 को सत्येंद्र प्रताप मिश्रा से 31 मई 2013 को 45 लाख रुपये में खरीदा था। अखिल दुबे ने साकेत नगर जूही कलां स्थित भवन के द्वितीय तल पर स्थित छत को 26 लाख रुपये में 11 मार्च 2025 को चार भाइयों अहमद एहतेशाम, अहमद शादाब, अहमद शहनवाज व नौशाद अहमद से खरीदा था, जबकि इसकी बाजारी कीमत 43.28 लाख रुपये आंकी गई है। केडीए से अखिल दुबे ने जूही डब्ल्यू ब्लाक स्थित 376.26 वर्गमीटर का प्लाट 95.69 लाख रुपये में 22 अप्रैल 2019 को खरीदा था। अखिल दुबे ने रेखा मिश्रा को केशव नगर डब्लू ब्लाक स्थित प्लाट 74.50 लाख रुपये में 24 मार्च 2021 को बेच दिया था। अखिल ने केडीए से जूही डब्ल्यू ब्लाक स्थित एलआईजी 43.73 वर्गमीटर का भवन 2 नवंबर 2018 को खरीदा और अगले ही महीने 5 दिसंबर को कृष्णा नंद को बेच दिया।

अखिलेश की पत्नी मधु व बेटी आंचल की संपत्तियों का विवरण
मधु दुबे को निराला नगर स्थित एक मकान 16 लाख रुपये में 20 जून 2012 को शंकरलाल, चुन्नीलाल, बिहारी लाल व किशन लाल ने बेच दिया। मधु दुबे से जूही कलां स्थित एक भूखंड 60 लाख रुपये में बेचने के लिए विक्रय अनुबंध 1 सितंबर 2006 को सरोज नारायण पांडे से किया। मधु दुबे ने डॉ.बृज किशोरी मेमोरियल स्कूल के अखिलेश दुबे को साकेत नगर डब्लू ब्लाक स्थित एक भूवन का पट्टा अनुबंध 18 मई 2018 को किया। अखिलेश की बेटी आंचल दुबे ने साकेत नगर स्थित एक फ्लैट 17 लाख रुपये में 25 अक्टूबर 2021 को कमल कुकरेजा और मेसर्स सिंह एसोसिएट्स के हिमांशु सिंह से खरीदा था।

Kanpur Out of 25 properties 11 are in the name of Akhilesh Dubey or his family 12 are in the name of others
डॉ. ब्रिज किशोर दुबे मेमोरियल स्कूल - फोटो : amar ujala

अखिलेश के भाई बृजेश की संपत्तियों का विवरण
मेसर्स पैरामाउंट बिल्डकान प्रा.लि. के बृजेश दुबे ने साकेत नगर जूही कलां स्थित दो भवन व एक प्लाट 6 मई 2003, 30 अप्रैल 2004, 22 मार्च 2006 को नरेश कुमार, राजीव जैन और डा. बाल्मीकि त्रिपाठी से पावर ऑफ अटार्नी के आधार पर खरीदे थे। इसके अलावा रघुवीर सिंह व अन्य ने मेसर्स पैरामाउंट बिल्डकान प्रा.लि. के बृजेश दुबे से जरौली स्थित जमीन 2.88 करोड़ रुपये में बेचने के लिए बिना कब्जा दिए अनुबंध 14 अगस्त 2006 को किया था। मधु ने बृजेश को जूही कलां स्थित एक मकान 25 जुलाई 2008 को बेचा। अमर सिंह ने बृजेश दुबे को बर्रा स्थित एक आराजी 28.87 लाख रुपये में 3 नवंबर 2008 को बेची।

अखिलेश के भाई निखिलेश की संपत्तियों का विवरण
रमईपुर में दो अराजी, जिसे जुलाई व अक्तूबर 2006 में खरीदा। जूही कलां में एक भवन, जिसे 2006 में खरीदा।  डॉ.बृजकिशोरी दुबे स्मारक इंटर कॉलेज रमईपुर की पांच अराजी, जूही कलां में एक भूखंड, साकेत नगर डब्लू-1 स्थित दो मकान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed