{"_id":"61b4862401342040cd4db5d6","slug":"kanpur-order-came-for-pm-arrival-on-28th-preparations-intensified","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 28 को पीएम आगमन का आदेश आया, तैयारियां तेज, आईआईटी मेट्रो स्टेशन को दिनभर सजाया-संवारा जाता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 28 को पीएम आगमन का आदेश आया, तैयारियां तेज, आईआईटी मेट्रो स्टेशन को दिनभर सजाया-संवारा जाता रहा
Sat, 11 Dec 2021 04:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:52 PM IST
सार
28 दिसंबर को प्रधानमंत्री कानपुर आकर मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं। इसके मद्देनजर मेट्रो रेल के कॉरिडोर-एक के नौ किलोमीटर रूट पर बने सभी नौ मेट्रो स्टेशनों में तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 दिसंबर को कानपुर आने का आदेश मिलते ही शुक्रवार को तैयारियां तेज हो गईं। आईआईटी मेट्रो स्टेशन को दिनभर सजाया-संवारा जाता रहा। आईआईटी में दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। निरालानगर रेलवे मैदान में प्रस्तावित रैली के मद्देनजर सफाई अभियान तेज कर दिया गया है।
28 दिसंबर को प्रधानमंत्री के आईआईटी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन का लोकार्पण करने और मेट्रो का पहला यात्री बनने की संभावना है। उन्हें यात्रा के लिए कार्ड भी दिया जाएगा। साथ ही वह आईआईटी के दीक्षांत में मेधावियों को मेडल भी बांटेंगे। निरालानगर रेलवे मैदान में रैली की भी तैयारियां हैं। इस संबंध में शुक्रवार को शासन ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को 28 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री के आने की अधिकृत सूचना दी।
हालांकि अभी विस्तृत कार्यक्रम नहीं आया है। उधर, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने लोकार्पण समारोह की तैयारियां तेज कर दी हैं। मेट्रो के अधिकारी उन्हें फोटो प्रेजेंटेशन के जरिये चंद मिनटों में आईआईटी से मोतीझील तक मेट्रो के निर्माण, प्लेटफार्मों से लेकर दोनों कॉरिडोर की जानकारी देने की योजना बना रहे हैं। इस रूट पर पैचवर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है।