फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Only 10 percent effect of compulsory helmet

Kanpur: हेलमेट की अनिवार्यता का 10 प्रतिशत ही असर, चौराहों पर हुए चालान, होगी सख्ती

Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
सार

कानपुर में दो पहिया वाहनों पर दोनों सवारियों का हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। नियम लागू होने के पहले ही दिन लोगों पर इसका 10 प्रतिशत असर ही सड़कों पर देखने को मिला। 

विज्ञापन
Kanpur: Only 10 percent effect of compulsory helmet
हेलमेट की अनिवार्यता को नजरअंदाज करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में दो पहिया वाहनों पर दोनों सवारियों के हेलमेट की अनिवार्यता का 10 प्रतिशत असर सड़कों पर देखने को मिला। वहीं, यातायात पुलिस ने दोनों के हेलमेट न लगाने वाले वाहन सवारों के चालान भी किए। अधिकारियों का कहना है कि पहले दिन की वजह से नरमी बरती गई। आगे सख्ती की जाएगी।
विज्ञापन


गुरुवार से लागू इस आदेश का सड़कों पर कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। हेलमेट की अनिवार्यता को दरकिनार कर वाहन सवार सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आए। सड़कों से गुजरने वाले 100 दो पहिया वाहनों में 10 प्रतिशत ही ऐसे थे, जिन पर सवार दोनों लोग हेलमेट लगाए थे। सीओ ट्रैफिक शिवा सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक करना उद्देश्य है। इसलिए बहुत सख्ती नहीं की गई है।
विज्ञापन


जनवरी से अप्रैल तक के आंकड़ों पर नजर
- बिना हेलमेट 88,200 वाहन सवारों के चालान किए गए।
- 338 सड़क हादसों में 257 लोगों ने जान गंवाई, 260 लोग घायल हुए।
- यातायात नियमों को तोड़ने वालों से 1.5 करोड़ से अधिक जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed