फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: One student missing from school returned, looking for another, relatives had filed missing

कानपुर: स्कूल से लापता एक छात्र लौटा, दूसरे की तलाश, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Fri, 10 Sep 2021 04:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 10 Sep 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: One student missing from school returned, looking for another, relatives had filed missing
यूपी पुलिस
कानपुर के चकेरी में पटेल सरस्वती विद्या मंदिर इंस्कूल से लापता 10वीं का छात्र विपिन शुक्रवार को वापस घर लौटा। जबकि साथी आदित्य गौतम की परिजन तलाश कर रहे हैं। विपिन के पिता मनमोहन मिश्रा ने बताया कि बेटे के अनुसार दोनों को स्कूल के गेट पर छोड़ा गया था।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से बिना टिकट इटावा पहुंचे। वहां डोसा खाया। इसके बाद काम की तलाश की । लेकिन, बात न बनने पर वे गुरुवार रात 1 बजे ट्रेन से ही वापस स्टेशन लौटे। वहां पर सो गए। इसके बाद सुबह साढ़े 4 बजे विपिन वापस स्टेशन से आकर घर के आसपास घूम रहा था।
विज्ञापन


जिसे देखकर लोगों ने उन्हें  सूचना दी। बताया कि उनके पास कई ट्रक हैं। विपिन के अनुसार आदित्य गौतम ने आने से मना कर दिया। विपिन के वापस लौटने की जानकारी पर आदित्य के पिता उसके घर पहुंचे। इसके बाद विपिन को लेकर बेटे की तलाश में रेलवे स्टेशन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन वह नहीं मिला। बताया कि बेटे की तलाश कर रहे हैं। कहा कि समझ नहीं आ रहा कि बच्चों ने यह कदम क्यो उठाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के पास मामले की जानकारी देने की बात कही। बताया कि स्कूल से ही दोनों ने न आने की जानकारी हुई।


विपिन बैग में डालकर ले गया था टी शर्ट
विपिन औऱ आदित्य का पहले से काम की तलाश में भागने की योजना थी। विपिन स्कूल बैग में टी शर्ट और कपड़े डालकर ले गया था। ऐसा इसलिए कि स्कूल की शर्ट देखकर उनकी कलई न खुले। अनुमान है कि आदित्य भी कपड़े डालकर ले गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed