Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: One employee suspended, notice issued to two BLOs and 33 AEROs

Kanpur: एक कर्मी निलंबित, दो बीएलओ और 33 एईआरओ को नोटिस जारी, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

Thu, 20 Nov 2025 10:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Nov 2025 10:42 PM IST
सार

एसआईआर अभियान के तहत एक बार भी ड्यूटी न करने पर बड़ी कार्रवाई की गई। एक कर्मी निलंबित किया गया जबकि दो बीएलओ और 33 एईआरओ को नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन
Kanpur: One employee suspended, notice issued to two BLOs and 33 AEROs
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत ईआरओ कार्यालय में एक बार भी ड्यूटी न करने पर कनिष्ठ सहायक मो. नसीर को निलंबित कर दिया। 33 एईआरओ एवं दो बीएलओ के खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। सही जवाब न मिलने पर इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए आयोग को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


जिले में 3538261 मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण हो चुका है। अब प्रपत्रों को जमा करने का काम चल रहा है। इस काम के लिए अलग-अलग विभाग के कर्मियों को लगाया गया है। बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक मोहम्मद नसीर को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) कार्यालय में लगाया गया था। ड्यूटी लगने के बाद वह एक बार भी कार्यालय नहीं पहुंचे। एडीएम वित्त विवेक चतुर्वेदी ने बाबू का वेतन रोकते हुए निलंबित कर दिया। बीएलओ पर नियंत्रण रखने और गणना प्रपत्र वितरण, जमा कराने की मॉनीटरिंग करने के लिए लगाए गए 33 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) भी एसआईआर के काम में रुचि नहीं दिखा रहे। दो बीएलओ कृष्णा पाल, अमित कुमार की भी लापरवाही मिली है। एडीएम वित्त ने सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed