फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur One crore jewelry stolen from locker of Bank of Baroda, beaten up with a hammer

सनसनीखेज खुलासा: बैंक लॉकर से एक करोड़ के गहने चोरी, हथौड़े से पीटकर तोड़ा था लॉकर, नहीं मिले फिंगर प्रिंट्स

Sun, 26 Mar 2023 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 26 Mar 2023 12:11 PM IST
सार

कानपुर के नौबस्ता थाना इलाके के बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्राहक श्रद्धा शुक्ला के बैंक लॉकर से 1.50 करोड़ के गहने चोरी होने से हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम ने लॉकर रूम से साक्ष्य जुटाकर विवेचक को सौंपे हैं। लॉकर को हथौड़े से पीटकर तोड़ा गया था। फिंगर प्रिंट्स भी नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Kanpur One crore jewelry stolen from locker of Bank of Baroda, beaten up with a hammer
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के नौबस्ता में बैंक ऑफ बड़ौदा के लॉकर रूम में श्रद्धा शुक्ला के बैंक लॉकर को तोड़कर एक करोड़ के गहने चोरी करने के मामले में फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा कर विवेचक को सौंपे है। चोरों ने बड़े ही शातिराना अंदाज में लॉकर के नाटबोल्ट काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इसका खुलासा फोरेंसिक टीम की जांच में हुआ। फोरेंसिक एक्सपर्ट जैवेंद्र यादव ने बताया कि लॉकर तोड़कर हुई चोरी के बाद पीड़िता के अलावा भी कई लोगों ने लॉकर को हाथ लगाया था। इस कारण एक भी फिंगर प्रिंट साक्ष्य के रूप में नहीं मिल सका। 
विज्ञापन


वहीं, लॉकर के अंदर ही दो नटबोल्ट पड़े मिले। लॉकर पर मिले पीटने के निशान को देखकर हथौड़े से लॉकर को तोड़े जाने की आशंका है। वहीं, पास में ही लॉकर के नीचे एक खाली बटुआ भी पड़ा मिला, जिसे पीड़िता श्रद्धा शुक्ला ने पहचान कर अपना बताया। उसे भी साक्ष्य के रूप में जुटाया गया है।
विज्ञापन


एक लॉकर के अलावा दूसरा कोई लॉकर नहीं तोड़ा गया है। लॉकर के अंदर लोहे का कोई बुरादा नहीं मिला, जिससे साफ है कि लॉकर को हथौड़े से पीटकर तोड़ा गया था न कि पूर्व में हुई घटनाओं की तरह ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक एक्सपर्ट के अनुसार चोरों ने लॉकर को तोड़ने के बाद बाहर लगी प्लेट को भी टिका दिया था, जिससे किसी को आशंका न हो। टीम ने जैसे ही प्लेट को हाथ लगाया वो नीचे गिर गई। इससे साफ है कि प्लेट को तोड़ने के बाद उसे वापस वहां टिकाया गया था। सारे साक्ष्य जुटाकर विवेचक के सुपुर्द किया गया।

 

शाखा प्रबंधक व बैंक कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने देर रात बैंक के शाखा प्रबंधक व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ अमानत में ख्यानत, धोखाधड़ी समेत अन्य धारओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed