फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Once pregnant gets fever, monitoring will be done till delivery

कानपुर: गर्भवती को एक बार बुखार आया तो प्रसव तक होगी मॉनीटरिंग, जीएसवीएम के एक्शन प्लान पर अमल शुरू

Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Nov 2021 12:09 AM IST
सार

रोगियों को राहत देने के मद्देनजर रात में मैट्रन के राउंड लेने की व्यवस्था की गई है। आधी रात के बाद सुबह तड़के तक हैलट में मैट्रन राउंड लेंगी।

विज्ञापन
Kanpur: Once pregnant gets fever, monitoring will be done till delivery
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जीएसवीएम मेडिकल कालेज के जीका एक्शन प्लान के तहत व्यवस्था कर दी गई है कि अगर गर्भवती महिला को एक बार भी बुखार आया है तो उसकी प्रसव तक मॉनीटरिंग की जाएगी। गर्भवती महिला की गर्भधारण से तीन महीने पहले तक की बुखार की हिस्ट्री ली जा रही है।
विज्ञापन


पहली तिमाही के बाद गर्भस्थ शिशु की सेकेंड लेवल अल्ट्रासाउंड से निगरानी होगी। गर्भवती महिलाओं की निगरानी के संबंध में मेडिकल कालेज ने छह महीने का प्लान तैयार कर लिया है। अल्ट्रासाउंड के साथ अन्य जांचें भी की जाएंगी।
विज्ञापन


कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि संक्रमित इलाके से आने वाली हर गर्भवती महिला की जीका जांच की जाएगी। चौकसी दूसरे क्षेत्र से आने वाली महिलाओं को लेकर भी बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर जीका समाप्त भी हो जाता है तो भी अगले छह महीने तक सतर्कता बरती जाएगी। एक्शन प्लान को लागू करने के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। इसके तहत मेडिकल स्टाफ को जीका के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात को हैलट में मैट्रन लेंगी राउंड
रोगियों को राहत देने के मद्देनजर रात में मैट्रन के राउंड लेने की व्यवस्था की गई है। आधी रात के बाद सुबह तड़के तक हैलट में मैट्रन राउंड लेंगी। शिकायत है कि आधी रात के बाद स्टाफ नर्स अपना चैंबर बंद करके सो जाती हैं। रोगियों की सुनने वाला कोई नहीं रहता। हैलट में पिछले दिनों एक महिला को टॉयलेट में प्रसव हो गया था जिसमें बच्चे की मौत हो गई। इस लापरवाही में प्राचार्य ने स्टाफ नर्स की वरिष्ठता खत्म कर दी और स्थानांतरण कर दिया था। इसी घटना के मद्देनजर मैट्रन राउंड की व्यवस्था की गई है। मैट्रन अपनी रिपोर्ट प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed