{"_id":"68bc4b4025122f38e50a8d8c","slug":"kanpur-om-prakash-said-every-home-is-indigenous-patriotism-is-necessary-in-every-heart-2025-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: ओम प्रकाश बोले- हर घर स्वदेशी, हर दिल में देश भक्ति जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: ओम प्रकाश बोले- हर घर स्वदेशी, हर दिल में देश भक्ति जरूरी
Sat, 06 Sep 2025 08:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 06 Sep 2025 08:25 PM IST
सार
भाजपा 15 से 25 सितंबर तक स्वदेश अपनाओ अभियान चलाएगी। इस संबंध में पार्टी के प्रकोष्ठों और विभागों के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने बैठक की।
विज्ञापन
मंच से बोलते प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा प्लास्टिक और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी अपनाओ को लेकर 15 से 25 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलाएगा। इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के लिए शनिवार को पार्टी के प्रकोष्ठों और विभागों के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने क्षेत्रीय कार्यालय नाैबस्ता में बैठक की। कहा कि हर घर स्वदेशी और हर व्यक्ति के दिल में देश भक्ति जरूरी है।
उन्होंने कहा कि घर-घर पहुंचकर लोगों से विदेशी ब्रांडेड वस्तुओं का बहिष्कार करने और देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाने के लिए अपील करें। बताया कि इसके लिए जगह-जगह होर्डिंग और बैनर भी लगाए जाएंगे। कार्यकर्ता बाजार में जाकर दुकानदारों को जागरूक करें और स्वयं भी स्वदेशी सामान की खरीदारी करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घर-घर पहुंचकर लोगों से विदेशी ब्रांडेड वस्तुओं का बहिष्कार करने और देश में निर्मित वस्तुओं को अपनाने के लिए अपील करें। बताया कि इसके लिए जगह-जगह होर्डिंग और बैनर भी लगाए जाएंगे। कार्यकर्ता बाजार में जाकर दुकानदारों को जागरूक करें और स्वयं भी स्वदेशी सामान की खरीदारी करें।
विज्ञापन
प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश संयोजक ने कहा कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल अभियान को सफल बनाने की हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही एक राष्ट्र-एक चुनाव, सेवा पखवाड़ा, स्नातक और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में विशेष भूमिका निभाने के लिए कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, अनीता गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, रघुनंदन भदौरिया, अनिल मिश्रा, डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, संजीव पाठक, रवि दीक्षित, मनीष त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, मनीषा बाजपेई आदि रहीं।