फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur OFC made SPG cannon

पहाड़ों पर छिपे दुश्मनों का सफाया करेगी 'एसपीजी' तोप, 27 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम

Sat, 10 Aug 2019 11:08 AM IST
शिखा पांडेय अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
अमित अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 10 Aug 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
Kanpur OFC made SPG cannon
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
धनुष, शारंग तोप बनाने वाली आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर (ओएफसी) ने एक नया कीर्तिमान बना दिया है। यहां स्थित आर्डनेंस डेवलेपमेंट सेंटर (ओडीसी) ने सेल्फ प्रोपेल्ड गन (एसपीजी) विकसित कर ली है। इस तोप का परीक्षण 15 अगस्त से पहले इटारसी में शुरू होगा। जल्द ही यह तोप परीक्षण के लिए निर्माणी से रवाना की जाएगी। इस तोप के बनने से सेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा होगा।।
विज्ञापन


इस तोप की खासियत यह है कि बेहद हल्की होने के कारण पहाड़ों पर भी चढ़कर दुश्मनों का सफाया कर देगी। तोप की मारक क्षमता 27 किलोमीटर है। सूत्रों ने बताया कि बेहद हल्के टैंक पर यह बैरल लगी होने के कारण किसी भी दिशा में घूम-घूमकर दुश्मनों के परखच्चे उड़ा देगी।
विज्ञापन

इसके अलावा यह एक स्थान पर नहीं ठहरेगी। इससे दुश्मन इसकी लोकेशन को भी चिन्हित या ट्रेस नहीं कर पाएंगे। इस तोप की बैरल 6 मीटर लंबी है। 155 गुणा 39 कैलीबर वाली इस प्रकार की तोप भारतीय सेना के पास नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि ओएफसी में तोप की बैरल विकसित की गई है जबकि रिक्वाइल मैकेनिज्म (तोप के दगने की तकनीक) का विकास जबलपुर स्थित निर्माणी में हुआ है।

इसके अलावा मेंडक (तमिलनाडु) स्थित निर्माणी में हल्के टैंक का विकास किया गया है। 15 अगस्त से पहले इस तोप का शुरूआती परीक्षण शुरू कर दिया जाएगा। परीक्षण कई चरण में होंगे। अलग-अलग तापमान और परिस्थितियों में तोप का परीक्षण किया जाएगा। बताया गया कि इस तरह की तोप को विकसित करने के लिए दो साल पहले ओडीसी और निर्माणियों को प्रोजेक्ट मिला था। जिसे बेहद कम समय में ही पूरा कर लिया गया है।

एसपीजी एक नजर
- मारक क्षमता 27 किलोमीटर
- बैरल की लंबाई 6 मीटर
- कैलीबर 155 गुणा 39
- बेहद हल्की है तोप, पहाड़ों पर भी चढ़ जाएगी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed