फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur number 6 in identifying infection with Arogya Setu App

आरोग्य सेतु एप से संक्रमण पहचानने में कानपुर का 6वां नंबर, डाउनलोड करने में पहले स्थान पर नोएडा

Sat, 18 Apr 2020 08:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 18 Apr 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
Kanpur number 6 in identifying infection with Arogya Setu App
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण से बचाव और संक्रमित व्यक्ति की पहचान में मददगार आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में कानपुर का प्रदेश में छठा स्थान है। पहले पांच स्थानों पर क्रमश: नोएडा, लखनऊ, कौशांबी, वाराणसी और गाजियाबाद जिले हैं।
विज्ञापन


नोएडा की तुलना में कानपुर की आबादी करीब तीन गुना ज्यादा है, लेकिन एप के जरिये कोरोना संक्रमण की पहचान करने के मामले में नोएडा करीब चार गुना ज्यादा है। कानपुर में अनुमानित 57 लाख की आबादी में करीब तीन लाख 69 हजार लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। यह आबादी का करीब 6.45 फीसदी है।
विज्ञापन


पड़ोसी जिलों में इटावा आगे, हरदोई पीछे
आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड करने में कानपुर के पड़ोसी जिलों में इटावा आगे है। इसका प्रदेश में 19वां स्थान है जबकि औरेया का 29वां, फर्रुखाबाद का 32वां, जालौन का 33वां, हमीरपुर का 40वां, कन्नौज का 46वां, उन्नाव का 47वां, महोबा का 56वां, फतेहपुर का 62वां, बांदा का 63वां, कानपुर देहात का 64वां, चित्रकूट का 66वां और हरदोई का 70वां स्थान है। हरदोई में करीब 89,500 लोगों ने यह एप डाउनलोड किया है। यह आबादी का करीब 1.75 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed