फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: NRI husband beat up wife by holding her hostage

Kanpur: एनआरआई पति ने पत्नी को बंधक बनाकर पीटा, छह पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Apr 2023 04:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 08 Apr 2023 04:08 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: NRI husband beat up wife by holding her hostage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दुबई से लौटे एनआरआई पति ने लखनऊ में रह रही अपनी गर्भवती पत्नी इस कदर पीटा कि उसका गर्भपात हो गया। कई दिनों तक बंधक बनाकर उसे प्रताडि़त किया। इस बीच महिला ने किसी तरह भाई को मोबाइल पर अपनी लोकेशन भेजी, तब जाकर मदद पहुंची। काकादेव थाना पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


काकादेव, पांडुनगर के विद्या अपार्टमेंट निवासी रितिका शुक्ला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी पांच फ रवरी वर्ष 2022 को लखनऊ, आदिलनगर निवासी चन्द्रशेखर शुक्ला से हुई थी। आरोप लगाया कि विदाई के बाद वह ससुराल पहुंची तब उसके पति उसे छोडक़र दुबई में जाने लगे। कई बार जिद्द करने पर पति उसे भी अपने साथ दुबई ले गए। आरोप है, कि दुबई प्रवास के दौरान उसके पति की कई महिला मित्रों ने उनके वैवाहिक जीवन में हस्तक्षेप शुरू कर दिया। सबकुछ ठीक हो जाने की उम्मीद लेकर शांत रही। इस बीच वह वह गर्भवती हो गई।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो वह बच्चा को जन्म न देने का जबरन दबाव बनाने लगा। आरोप है कि पति की इस बात की जानकारी उसने दोनों नन्दों, मीनाक्षी दीक्षित, दिप्ती मिश्रा, ससुर विश्व मोहन शुक्ला, मामा अजय त्रिपाठी व मामी श्रद्धा त्रिपाठी को दी। इसके बाद भी किसी ने पति को नहीं समझाया। इस बीच दुबई का कानून सख्त होने के चलते वह उसे लेकर लखनऊ चला आया। आरोप है कि पांच अप्रैल २०२३ को ससुर, नंद ने पति केसाथ मिलकर उसे इतना पीटा कि गर्भपात हो गया। इसके बाद बंधक बना लिया। किसी तरह उसने इस घटना की जानकारी भाई मयंक अवस्थी को दी। जिस पर उसके भाई ने लखनऊ के संबंधित थाने में सूचना दी। थाना पुलिस ने सक्रिय होने पर दबिश देकर उसकी जान बचाई।

इन पर दर्ज की गई रिपोर्ट
रितिका शुक्ला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पति चंद्रशेखर शुक्ला, ससुर विश्व मोहन शुक्ला, ननद मीनाक्षी दीक्षित व दिप्ती मिश्रा, मामा अजय त्रिपाठी, मामी श्रद्धा त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed