कानपुर: अब नो इंट्री में घुसे ट्रक ने ब्यूटी पार्लर संचालिका को कुचला, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल्याणपुर के नानकारी निवासी ममता का पनकी के बंबा रोड पर ब्यूटी पार्लर है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे वह पार्लर बंद करके पैदल ही क्रासिंग की ओर जा रही थीं। बंबा रोड से 100 मीटर चलते ही रास्ते में नाला खुदाई का कार्य होने के कारण सड़क पर फैली मिट्टी में ममता का पैर फिसल गया।
संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर पड़ीं। तभी पनकी से कल्याणपुर की ओर जा रहे नो एंट्री में घुसे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। ममता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से भाग रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर पहुंचे पति उमाशंकर पांडेय ममता का शव देख बेसुध हो गए।
नो इंट्री में ट्रक कैसे दाखिल हुआ इसकी जांच डीसीपी पश्चिम करेंगे। जिससे कि यह स्पष्ट हो जाए नो इंट्री में ट्रक घुसने के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर