{"_id":"61c422a095eb885b7049eea5","slug":"kanpur-notice-to-20-industrial-units-pcb-takes-action-on-spreading-pollution-in-air-and-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: 20 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, पीसीबी ने हवा और पानी में प्रदूषण फैलाने पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: 20 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, पीसीबी ने हवा और पानी में प्रदूषण फैलाने पर की कार्रवाई
Thu, 23 Dec 2021 12:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर नोटिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने महानगर के औद्योगिक क्षेत्रों में संचालित 20 औद्योगिक इकाइयाें को प्रदूषण फैलाने पर नोटिस जारी किया है। शासन के निर्देश पर एक माह में यह कार्रवाई की गई है।
दादानगर में संचालित बैट्री, प्लास्टिक, केमिकल फैक्ट्रियों के साथ ही जाजमऊ क्षेत्र की टेनरियाें को नाटिस जारी किया गया है।
टेनरियों का प्रदूषित कचरा सीधे गंगा में नालों के जरिए जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अनिल माथुर के अनुसार महानगर में प्रदूषण के खिलाफ सख्त मानीटरिंग के लिए तीन टीमें बनाकर औद्योगिक इकाइयों की पड़ताल की जा रही है। सभी को चेतावनी भी दी गई है कि वे अपने यहां से किसी तरीके से प्रदूषण को बढ़ावा न दें।
माघ मेले के लिए 11 से टेनरियां बंद
प्रयागराज में संगम किनारे लगने वाले माघ मेले के आयोजन को देखते हुए जाजमऊ में संचालित टेनरियों को प्रत्येक स्नान की तिथि से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक बंद रखा जाएगा। बंदी की शुरूआत 11 जनवरी से होगी।