फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur No trace of two missing female students even after 48 hours villagers vent anger at police station

कानपुर: गायब दो छात्राओं का 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं, थाने में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, पुलिस पर उठाए सवाल

Thu, 24 Sep 2026 12:16 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Thu, 24 Sep 2026 12:16 PM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र स्थित जहांगीराबाद गांव से मंगलवार को स्कूल के लिए निकलीं दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को आक्रोशित ग्रामीण और परिजन बड़ी संख्या में घाटमपुर थाने पहुंचे और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Kanpur No trace of two missing female students even after 48 hours villagers vent anger at police station
थाने में खड़ा पीड़ित परिवार और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में घाटमपुर थाना क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव से मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए निकलीं दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। दो दिन बीत जाने के बाद भी जब छात्राओं का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों का धैर्य टूट गया। गुरुवार को दर्जनों ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों के साथ आक्रोशित परिजन घाटमपुर थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बेटियों की सकुशल बरामदगी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, जहांगीराबाद निवासी दो छात्राएं मंगलवार सुबह रोजाना की तरह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। शाम तक जब दोनों छात्राएं वापस घर नहीं पहुंचीं, तो परिजनों को चिंता हुई।

विज्ञापन





मदद की जगह थाने से वापस भेज रही पुलिस
रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन करने के बावजूद जब उनका कोई पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल खड़े किए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर बेटियों को तलाशने के बजाय उन्हें थाने से डांट-पटकार कर वापस भेज रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed