फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nikay Chunav, Victory procession completely banned, fireworks will be jailed, section 144 applicable

Kanpur Nikay Chunav: विजय जुलूस पर पूरी तरह से पाबंदी, आतिशबाजी पर होगी जेल, धारा 144 लागू

Sat, 13 May 2023 10:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 13 May 2023 10:16 AM IST
सार

Kanpur News: शहर में धारा 144 लगी हुई है। लिहाजा इसका पूरी तरह से पालन कराने के लिए पुलिस बल सड़कों पर उतरा हुआ है। बता दें कि विजय जुलूस पर पूरी तरह से पाबंदी है और आतिशबाजी पर जेल होगी।

विज्ञापन
Kanpur Nikay Chunav, Victory procession completely banned, fireworks will be jailed, section 144 applicable
गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर शहर की सरकार बनने के साथ ही आज तमाम आंकलन और आंकड़ेबाजी पर पूर्ण विराम लग जाएगा। सुबह 8 बजे से गल्लामंडी में मतगणना शुरू हो जाएगी। मतगणना के दौरान शहर में अमन, चैन और शांति रहे। इसके लिए पुलिस ने खाका तैयार कर ली है।

विज्ञापन

शहर में धारा 144 लगी हुई है। लिहाजा इसका पूरी तरह से पालन कराने के लिए पुलिस बल शुक्रवार रात से पुलिस सड़कों पर उतर आएगी। धारा 144 के चलते विजय जुलूस निकालने और आतिशबाजी पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस पूरी सख्ती बरत रही है।
विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि धारा 144 के चलते विजय जुलूस पूरी तरह से प्रतिबंधित होंगे, आतिशबाजी और धमाके करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। शुक्रवार रात से ही पुलिस सड़क पर आ जाएगी और रविवार सुबह तक लगातार गश्त करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआरटी और थाना पुलिस कर रही है गश्त
क्यूआरटी और थाने की पुलिस भी लगातार लाउडस्पीकर से ऐलान करते हुए गश्त कर रही है। चाय व पान मसालों की दुकानों और छोटे होटलों के पास भीड़ लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी। घनी आबादी वाले इलाकों में ड्रोन से निगरानी होगी।

मतगणना स्थल पर किया गया त्रिस्तरीय सुरक्षा
जेसीपी ने बताया त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का प्लान बनाया गया है। गल्लामंडी के बाहर की सड़क आइसोलेशन कार्डन पर होगी, यहां किसी भी व्यक्ति का रुकना या भीड़ लगाना, समूह में आना और नारेबाजी करना पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। आइसोलेशन कार्डन में ढोल नगाड़े भी नहीं बजेंगे।

आईकार्ड बाहर रखना होगा
इंट्री और एग्जिट को आउटर कार्डेन बनाया गया है। यहां से अंदर जाने वालों की चेकिंग और फ्रिस्किंग होगी। हर आने जाने वालों की तलाशी होगी। जिन लोगों के पास अंदर जाने की परमिशन होगी, उनके आई कार्ड और सूचना विभाग द्वारा जारी किए गए परिचय पत्र भी चेक किए जाएंगे। सभी को आईकार्ड बाहर रखना होगा।

छोटी से छोटी जानकारी एकत्र करेगी एलआईयू
एलआईयू और फायर विभाग की 36 घंटे की इमरजेंसी ड्यूटी लगाई गई है। हर इलाके में विजिलेंस कर्मियों के साथ लोकल इंटेलीजेंस के कर्मी भी तैनात रहेंगे। ये छोटी से छोटी जानकारी एकत्रित कर पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। डायल-112 को भी अलर्ट किया गया है।

गल्लामंडी में बनाया गया मिनी कंट्रोल रूम
शहर में लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम और पुलिस की गाड़ियों में लगे लाउडस्पीकर के साथ ही लाउडहेलर भी हर गाड़ी में मौजूद रहेगा। मोबाइल नेटवर्क गड़बड़ होने पर किसी को कोई परेशानी न हो, इसके लिए गल्लामंडी में मिनी कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी एक राजपत्रित अधिकारी को सौंपी गई है।

मतगणना के दिन शांति रखें, सभी शहर वासियों से अपील है कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं, सोशल मीडिया पर भी किसी तरह की कोई आपत्तिजनक मैसेज वायरल न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed