NHAI का तोहफा: टोल टैक्स घटा...यात्रा हुई सस्ती, आधी रात से नई दरें लागू, लंबी दूरी के यात्रियों को बड़ी राहत
Kanpur News: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने कानपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल टैक्स में 2 से 4 प्रतिशत तक की कटौती की है। मंत्रालय के इस आदेश के बाद शनिवार रात 12 बजे से ही अलियापुर, बड़ौरी और नवाबगंज समेत अन्य टोल प्लाजा पर घटी हुई दरें लागू हो गई हैं, जिससे यात्रा सस्ती हो गई है।
विस्तार
कानपुर में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से टोल टैक्स दो से चार प्रतिशत तक कम दिया गया है। इससे शनिवार रात 12 बजे के बाद से यात्रा सस्ती हो गई है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने अप्रैल में टोल टैक्स में इजाफा किया था। इसके बाद शनिवार को अचानक दरों में कटौती करने का आदेश जारी किया। विभिन्न टोल प्लाजा में वाहनों की श्रेणी के हिसाब से टोलटैक्स दो से चार प्रतिशत घटाया गया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले वाहन सवारों को ज्यादा राहत मिलेगी।
इन टोल प्लाजा में मिलेगी राहत
- कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग के टोल: अलियापुर, खन्ना।
- प्रयागराज राजमार्ग के टोल: बड़ाैरी, कटोघन।
- दिल्ली, झांसी राजमार्ग के टोल: बाराजोड़, अनंतराम।
- कानपुर-लखनऊ राजमार्ग: नवाबगंज।
मंत्रालय के आदेश पर टोल टैक्स घटा दिया गया है। टैक्स की घटी दरें आज (शनिवार) रात 12 बजे के बाद लागू कर दी गई हैं। इसके लिए कानपुर क्षेत्र के सभी टोल प्लाजा को दिन में ही सूचना दे दी गई थी। मंत्रालय ने यह कटौती लिंकिंग फैक्टर (सूचकांक) के आधार पर की है। -पंकज यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के निवादा टोल
वाहन का प्रकार पहले एकल यात्रा पर अब डबल जर्नी पर पहले अब
कार, जीप, वैन 140 रुपये 135 210 रुपये 205
मिनी बस, हल्ले व्यवसायिक वाहन 225 रुपये 220 335 रुपये 325
बस, ट्रक 470 रुपये 455 705 रुपये 685
3 एक्सल वाले वाहन 515 रुपये 500 770 रुपये 750
4 से 6 एक्सल वाहन 740 रुपये 715 1110 रुपये 1075
7 या इससे ज्यादा एक्सल वाहन 900 रुपये 870 1350 रुपये 1310