फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur NHAI did patchwork on Jajmau Ganga bridge 50 potholes were filled vehicles crawled

Kanpur: जाजमऊ गंगापुल पर एनएचएआई ने कराया पैचवर्क, 50 गड्ढे भरे गए…रेंगते हुए निकले वाहन

Sat, 19 Jul 2025 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:01 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में जाजमऊ गंगा पुल पर एनएचएआई ने गड्ढे भरने का काम कराया, जिससे जाम की समस्या पैदा हुई। यह कार्य पिछली बार बारिश से बह गए पैचवर्क को मजबूत बनाने के लिए हॉटमिक्स केमिकल डामर से किया गया।

विज्ञापन
Kanpur NHAI did patchwork on Jajmau Ganga bridge 50 potholes were filled vehicles crawled
जाजमऊ गंगापुल पर एनएचएआई ने कराया पैचवर्क - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के शुक्लागंज में जाजमऊ हाईवे पर गंगा नदी के लखनऊ से कानपुर व कानपुर से लखनऊ जाने दोनों पुलों पर शुक्रवार को एनएचएआई की ओर से गड्ढों को भरने के लिए पैचवर्क कराया गया। पैचवर्क न उखड़े, इसके लिए हॉटमिक्स केमिकल डामर डालकर रोलर से समतल कराया। सुबह से शाम तक काम होने से रास्ता संकरा होने से रूक-रूक कर जाम लगता रहा। पूरे दिन वाहन रेंगते हुए निकले। ऐसे में राहगीरों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

एनएचएआई बुधवार को जाजमऊ गंगापुल के लखनऊ-कानपुर लेन पर पैचवर्क कराया था। उसी दिन शाम और अगले दिन सुबह बारिश से पैचवर्क बह गया था, जिससे फिर से गड्ढे हो गए थे। इसकी जानकारी मिलने पर एनएचएआई के प्रोजेक्टर डायरेक्टर पंकज यादव ने शुक्रवार को पुल पर पहुंचकर कराए जा रहे पैचवर्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पैचवर्क कानपुर से उन्नाव छोर तक कराया गया।

विज्ञापन

कुछ देर के लिए बनी रही जाम की स्थिति
वहीं, पैचवर्क कराने वाली कार्यदायी एजेंसी ब्रेवियर इंफ्रा कंपनी के साइड इंजीनियर गौरव भदौरिया ने बताया कि इस बार विशेष प्रकार के केमिकल को मिलाकर हॉटमिक्स केमिकल डामर मिश्रण की मदद से पैचवर्क कराकर रोलर से समतल किया गया है। ताकि बारिश होने पर भी पैचवर्क न उखड़े। उधर, पैचवर्क के कार्य के कारण उन्नाव से कानपुर और कानपुर से उन्नाव की ओर जाने वाले दोनों गंगापुलों पर रेंगते हुए वाहन निकले। सुबह और दोपहर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed