{"_id":"6a1be94b78dbe3055703bb8c","slug":"kanpur-news-retired-pwd-employee-found-dead-in-flat-sister-discovered-living-with-five-day-old-body-2026-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फ्लैट में भाई की लाश के साथ मिली बहन, पांच दिन पुराना था शव; बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फ्लैट में भाई की लाश के साथ मिली बहन, पांच दिन पुराना था शव; बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को बताया
Sun, 31 May 2026 02:44 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 31 May 2026 02:44 PM IST
सार
यूपी के कानपुर जिले में लाजपतनगर के केसी अपार्टमेंट के फ्लैट में एक बहन अपने भाई के पांच दिन पुराने शव के साथ बंद मिली। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। नजीराबाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कानपुर के लाजपतनगर के केसी अपार्टमेंट के फ्लैट में रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मी के पांच दिन पुराने शव के साथ उनकी बहन बंद मिलीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस पूछताछ में बहन कुछ नहीं बोलीं। वह गहरे सदमें में थीं। उन्हें हैलट अस्पताल के बाद वन स्टाप सेंटर भिजवाया गया है।
केसी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी कर्मचारी अरुण कुमार मलिक (69) अपनी बहन हेमलता के साथ रहते थे। पड़ोसियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके फ्लैट का दरवाजा नहीं खुल रहा था।
शनिवार देर रात उनके कमरे से तेज बदबू आ रही थी। पड़ोसियों ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। फोन भी मिलाया, लेकिन कॉल नहीं गई। किसी तरह की प्रतिक्रिया न होने पर पुलिस को सूचना दी गई।

औंधे मुंह पड़ा मिला शव
एडीसीपी सेंट्रल डॉ. अर्चना सिंह, एसीपी स्वरूपनगर शिखर कुमार, नजीराबाद इंस्पेक्टर पवन सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम बुलवाई गई। पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा तोड़ा। अंदर घुसते ही जमीन पर अरुण कुमार मलिक का शव औंधे मुंह पड़ा मिला।

उनकी बहन हेमलता दूसरे कमरे में दरवाजे के पीछे थीं। फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव पांच दिन पुराने होने की आशंका जताई। एडीसीपी डॉ. अर्चना सिंह ने हेमलता से जानकारी करने की कोशिश की, लेकिन वह कुछ नहीं बोलीं।
पुलिस ने उनकी हालत देखते हुए उन्हें हैलट अस्पताल भेजा। वहां जांच कर वन स्टाप सेंटर ले गए। नजीराबाद इंस्पेक्टर ने बताया कि अरुण कुमार मूलरूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले थे। घर में पीडब्ल्यूडी के साथ एयरफोर्स को उनका पुराना आईडी कार्ड मिला है।