फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur news: Pump floating in water will fill CNG in Kashi e motor boat

कानपुर : पानी में तैरता पंप काशी की ई मोटर बोट में भरेगा सीएनजी

Thu, 16 Dec 2021 12:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Dec 2021 12:38 AM IST
सार

आईआईटी के वैज्ञानिकों ने विकसित की तकनीक, पीएम ने किया था शुभारंभ। इंक्यूबेटेड कंपनी एक्वाफ्रंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने तैयार किया है पंप।
 

विज्ञापन
Kanpur news: Pump floating in water will fill CNG in Kashi e motor boat
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के खिड़किया घाट पर पानी में तैरने वाले सीएनजी पंप का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी दौरे के दौरान किया था। यह पंप आईआईटी की तकनीक से तैयार हुआ है। नदी में बोट की अगर सीएनजी खत्म हो जाती है तो इस पंप से सीएनजी आसानी से भरी जा सकेगी। आईआईटी का दावा है कि यह विश्व का पहला फ्लोटिंग सीएनजी पंप है। 

विज्ञापन


आईआईटी कानपुर की इंक्यूबेटेड कंपनी एक्वाफ्रंट इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड ने यह पंप तैयार किया है। कंपनी के फाउंडर अंकित पटेल ने आईआईटी के वैज्ञानिकों की मदद से तकनीक विकसित की। आईआईटी बीएचयू से पढ़ाई करने वाले अंकित पटेल ने अपने साथी अचिन अग्रवाल की मदद से इस पंप को तैयार किया है। उन्होंने इसमें अपनी पेटेंट तकनीक सेल्फ एडजस्टिंग फिक्स्ड टाइप जेटी का इस्तेमाल किया है। 
विज्ञापन


अंकित ने बताया कि अगर कभी गंगा में बाढ़ आती है तो भी यह सीएनजी पंप गंगा में पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। तकनीक काफी एडवांस है। सीएनजी डिस्पेंसर के लिए पाइपलाइन कनेक्शन ऐसे डिजाइन किया है जो बाढ़ में भी सुरक्षित रहेगा। सीएनजी से जब नाव चलेगी तो प्रदूषण भी काफी कम होगा। सीएनजी रिफिल में कोई समस्या न हो, इसीलिए यह पंप तैयार किया गया है। आईआईटी के निदेशक प्रो. अभय करंदीकर ने पूरी टीम को ट्वीट कर बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed