फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur news: Occupation of village society land

प्रशासन नहीं संभाल पा रहा अपनी जमीन: ग्राम समाज की दो हजार बीघा जमीन पर कब्जा, शिकायतों के बाद भी सुध नहीं

Wed, 15 Sep 2021 01:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 15 Sep 2021 01:22 PM IST
सार

नर्वल तहसील के पालपुर गांव में 260 बीघा ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के मामले में एसडीएम ने सभी को नोटिस देकर सप्ताह भर के भीतर खाली करने का आदेश दिया है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीमें खुद कब्जा हटाएंगी।

विज्ञापन
kanpur news: Occupation of village society land
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केडीए की तरह जिला प्रशासन भी अपनी जमीन संभाल नहीं पा रहा है। दो साल पहले हुए सर्वे के मुताबिक चारों तहसीलों की ग्राम समाज की दो हजार बीघा जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके हैं। इसमें 500 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे तो सिर्फ सदर तहसील में हैं।
विज्ञापन


लोग आवास बनाकर रहने लगे हैं। प्रशासन भी यहां दखल देने से बचता है। बताते हैं कि ये सभी कब्जे लेखपालों, कानूनगो और नायब तहसीलदारों की मिलीभगत से हुए हैं। अवैध कब्जों को रोकने की जिम्मेदारी इन्हीं की होती है। बीते दिनों नर्वल तहसील के पालपुर गांव के बलवान सिंह यादव ने राजस्व परिषद में शिकायत की थी कि गांव में चारागाह, खलिहान, घूरे आदि के लिए आरक्षित 260 बीघा जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


इस पर आयुक्त एवं सचिव अपूर्वा यादव ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एडीएम फाइनेंस ने जांच शुरू कराई तो पता चला कि यहां 337 अवैध कब्जेदार हैं। इनमें 100 से ज्यादा झोपड़ियां हैं। इनकी आड़ में भूमाफिया ने भी जमीन कब्जा कर पक्के मकान बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सदर तहसील के सुरार, भौंती, सचेंडी, भैरमपुर, मझावन, रमईपुर में भी अवैध कब्जे हैं। सुरार में दमादनपुरवा, भौंती में बंगालीपुरवा, सचेंडी में कंजड़ बस्ती ग्राम समाज की जमीन पर बसी है। बताते हैं कि यहां के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर कब्जा किया तो कुछ लोगों को दबंगों ने जमीन बेचकर बसाया। बीते दो साल से जिला प्रशासन की ओर से अवैध कब्जों को लेकर कोई सर्वे नहीं कराया गया और न ही इन्हें खाली कराने के प्रयास हुए।

राजस्व परिषद में शिकायत पर हुए सक्रिय 
नर्वल तहसील के पालपुर गांव में 260 बीघा ग्राम समाज की जमीन पर हुए अवैध कब्जे के मामले में एसडीएम ने सभी को नोटिस देकर सप्ताह भर के भीतर खाली करने का आदेश दिया है। इसके बाद राजस्व विभाग की टीमें खुद कब्जा हटाएंगी।

एसडीएम अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि 260 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। इस पर तहसील की टीमों ने स्थलीय निरीक्षण किया। बड़ी संख्या में अवैध कब्जे हट चुके हैं। ये सभी अस्थायी थे। अब करीब 20-22 बीघा जमीन पर कुछ कब्जे बचे हैं। इन्हें सप्ताह, दस दिन के भीतर खाली करा लिया जाएगा। स्थानीय लेखपाल और कानूनगो इसकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed