{"_id":"62dcd92d10ee1b681b314f75","slug":"kanpur-news-many-people-got-scorched-due-to-cylinder-explosion-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: घर में खाना बनाते समय सिलिंडर की रबर निकलने से दो बहनें झुलसी, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: घर में खाना बनाते समय सिलिंडर की रबर निकलने से दो बहनें झुलसी, अस्पताल में भर्ती
Sun, 24 Jul 2022 11:02 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:02 AM IST
विज्ञापन
इस जगह हुआ हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में श्याम नगर स्थित भल्ला की टटिया में घर में खाना बनाते समय अचानक गैस चूल्हे में लगी सिलिंडर की रबर निकल गई। जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो बहनें झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
श्याम नगर भल्ला टटिया निवासी दिनेश शटरिंग का काम करते हैं। दिनेश ने बताया कि रविवार को उनके घर पर कुछ मेहमान आने थे। जिसके चलते उनकी बहने सुनीता और पुष्पा भी आई थीं। सुनीता रसोई में खाना बना रही थी। अचानक गैस चूल्हे में लगी सिलेंडर की रबर निकल गयी और आग लगने से सुनीता उसकी चपेट में आ गई।
विज्ञापन
चीख-पुकार मचने पर पुष्पा उसे बचाने गई तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने आनन-फानन आग बुझाकर दोनों को रामादेवी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन