{"_id":"5f9991438ebc3e9bdb0e3c47","slug":"kanpur-news-dehat-news-knp5910625132","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड चौड़ीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूरा
विज्ञापन
बिल्हौर में जीटी रोड पर इंजीनियरिंग संबंधी चल रहा काम।
- फोटो : DEHAT
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के करीब 40 गांवों से गुजर रही जीटी रोड के चौड़ीकरण-विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम लगभग पूर्ण हो जाने के बाद अब एनएच 91 के इंजीनियरों की टीम भू परीक्षण सहित अन्य तकनीकी कार्यों में लगे हैं। एनएचएआई के अफसरों ने जनवरी से सड़क चौड़ीकरण और विस्तारीकरण का काम आरंभ होने का दावा किया।
तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि अरौल, बिल्हौर, उत्तरीपुरा, शिवराजपुर, चौबेपुर आदि राजस्व क्षेत्र के गांवों से एनएच 91 निकल रहा है। इनमें से घनी आबादी वाले इलाकों में बाईपास की व्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा की गई है। बिल्हौर, शिवराजपुर, चौबेपुर, उत्तरीपुरा आदि में बाईपास हेतु करीब 400 सैकड़ा किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जा चुकी है। इस पर एनएचएआई ने अपने कई काम भी आरंभ किए हैं।
उधर, एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरव गुप्ता ने बताया कि जीटी रोड चौड़ीकरण सरकार की वरीयता है इसलिए सभी कार्यों को जल्द निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अभी कार्यदाई संस्था के द्वारा प्रमुख पुलों, पुलिया, बाईपास वाले स्थानों पर भू परीक्षण, पेड़ कटान, बिजली खंभों को हटाने, पक्के निर्माण हटाने, ले आउट के अनुसार तकनीकी काम करने के कार्य किए जा रहे हैं। विभाग ने अगले वर्ष जनवरी से जीटी रोड का काम आरंभ करने का निर्णय लिया है और कार्यदाई संस्था से भी पूरी तैयारी रखने को कहा गया।