फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: New flyover from Furniture Market to Deep Tirahe in Govindnagar, Setu Nigam prepared a proposal

कानपुर: गोविंदनगर में फर्नीचर मार्केट से दीप तिराहे तक नया फ्लाईओवर, सेतु निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

Mon, 21 Dec 2020 01:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 21 Dec 2020 01:48 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: New flyover from Furniture Market to Deep Tirahe in Govindnagar, Setu Nigam prepared a proposal
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कानपुर में चावला मार्केट और नंदलाल चौराहे पर जाम की स्थिति को देखते हुए गोविंदनगर में फर्नीचर मार्केट से दीप तिराहे तक 14 मीटर चौड़ा नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। यह फ्लाईओवर फर्नीचर मार्केट के पास गोविंदनगर पुल से जोड़कर बनाया जाएगा और दीप तिराहे के पहले उतरेगा।
विज्ञापन


793 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर का सेतु निगम ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। एक-दो दिन में शासन को भेजा जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष के बजट में ही प्रस्ताव स्वीकृत कराने की तैयारी है ताकि जल्द निर्माण शुरू हो सके। पुल को सैद्धांतिक सहमति पहले ही मिल चुकी है। 
विज्ञापन


गोविंदनगर में बने नए पुल की सर्विस लेन के दोनों तरफ फर्नीचर मार्केट, बैंक, होटल, बाइकों के शोरूम होने की वजह से यहां अक्सर जाम लगता है। चावला मार्केट और नंदलाल चौराहे पर भी यही स्थिति रहती है। इसके मद्देनजर सेतु निगम ने फ्लाईओवर की योजना बनाई है। एक तरह से गोविंदनगर पुल का विस्तार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुराने गोविंदपुरी पुल को भी इस पुल से जोड़ा जाएगा। नए फ्लाईओवर की लागत करीब 100 करोड़ रुपये है। पुल के बन जाने से लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर निर्माण से पहले सड़क और फुटपाथ पर पड़ी पाइप लाइनें, केबल, पोल आदि शिफ्ट किए जाएंगे। इसके लिए जलकल विभाग सहित अन्य विभागों ने भी स्टीमेट तैयार कर सेतु निगम को सौंपा है।

इन मोहल्लों के लोगों को ज्यादा फायदा
गोविंदनगर, निराला नगर, साकेत नगर, किदवई नगर, बर्रा, विश्वबैंक कालोनी, दामोदर नगर, बर्रा गांव, रतन लाल नगर, गुजैनी, दबौली, यशोदा नगर, पशुपति नगर, संजय गांधी नगर, हंसपुरम, मछरिया, राजीव विहार, मेहरबान सिंह का पुरवा आदि।

गोविंदनगर फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार हो गया है। एक-दो दिन में इसे शासन के पास भेज दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण से साउथ से सिटी की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। लाखों लोगों को जाम से निजात मिलेगी।
राकेश सिंह, निदेशक, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed