फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: NDRF team entered Ganga in search of Deputy Director

Kanpur: उपनिदेशक की तलाश में गंगा में उतरी एनडीआरएफ की टीम, नहाते समय डूबे थे आदित्य वर्धन

Sun, 01 Sep 2024 11:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Sep 2024 11:57 PM IST
सार

Kanpur News: बिल्हौर के नानामऊ गंगाघाट में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक गंगा में नहाते समय डूब गए। उनके दोस्तों ने आरोप लगाया कि गोताखोर ने 10 हजार लेने के बाद तलाश शुरू की, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन
Kanpur: NDRF team entered Ganga in search of Deputy Director
स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त निदेशक के डूबने का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के नानामऊ में शनिवार सुबह दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाते समय डूबे स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. आदित्य वर्धन सिंह उर्फ गौरव (45) का रविवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। उनकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की एक टीम भी गंगा में उतर गई है। इससे पहले एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी की फ्लड टीम व छह स्थानीय गोताखोरों की टीम भी आदित्य की तलाश में शिवराजपुर, चौबेपुर, बिठूर और गंगा बैराज तक खोजबीन करती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


उधर, देर रात तक आदित्य के भाई व बिहार सरकार में सचिव अनुपम सिंह देर रात तक तलाशी अभियान के दौरान डटे रहे। उन्नाव जिले के बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के कबीरपुर खंभौली गांव के मूल निवासी व वर्तमान लखनऊ के इंदिरानगर रह रहे डॉ. आदित्य शनिवार की सुबह लगभग छह बजे उन्नाव के पतसिया निवासी दोस्त योगेश्वर मिश्रा व लखनऊ के इंदिरानगर निवासी प्रदीप तिवारी के साथ बिल्हौर के नानामऊ गंगातट पर नहाने पहुंचे थे। नहाते समय गहराई में जाने से वह डूब गए थे।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलने पर रविवार सुबह डॉ. आदित्य वर्धन के ताऊ शिव कुमार, उनके पुत्र व बिहार सरकार में सचिव अनुपम सिंह के अलावा पारिवारिक मामा गुड्डू, व भाई अनिकेत समेत परिवार के कई लोग नानामऊ गंगातट पर पहुंचे। दोपहर लगभग ढाई बजे बारिश होने से तलाश का कार्य तकरीबन दो घंटे बाधित रहा। देर शाम तक डॉ. आदित्य का पता नहीं चला था।

नानामऊ गंगातट पर विभिन्न टीमों ने खोजबीन की। गंगा बैराज, खेरेश्वर, बंदीमाता गंगाघाट, अकबपुर सेंग घाट पर स्टीमर और रेस्क्यू टीमों ने सर्च आपरेशन चलाया लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। आपरेशन जारी है और जल्द आदित्य को ढूंढ लिया जाएगा। - राजेश कुमार सिंह, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed