फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: National hockey and handball players committed robbery to fulfill their expensive hobbies

Kanpur: महंगे शौक पूरे करने के लिए राष्ट्रीय खिलाड़ी बने लुटेरे, चार गिरफ्तार

Sun, 13 Jul 2025 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

Kanpur News: सचेंडी में व्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पकड़े गए लुटेरों में एक हाॅकी और एक हैंडबाॅल खिलाड़ी है।

विज्ञापन
Kanpur: National hockey and handball players committed robbery to fulfill their expensive hobbies
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपार्टमेंट में रहने जैसे महंगे शौक और गर्लफ्रैंड के चक्कर में हैंडबॉल और हॉकी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी लुटेरे बन गए। कॉलेज स्तर की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके इन खिलाड़ियों ने साथियों संग मिलकर रैकेपुर में शिवली के व्यापारी को लूटा था। सचेंडी पुलिस ने रविवार को फतेहपुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ सीटू यादव, अभिषेक कुमार, श्रेयांस सिंह और रायबरेली निवासी उत्कर्ष को गिरफ्तार का लूट का खुलासा कर दिया। उत्कर्ष हॉकी और श्रेयांस हैंडबॉल का खिलाड़ी है। उत्कर्ष बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन (बीपीएड) और श्रेयांस बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (बीपीएस) का छात्र है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के शिवली निवासी संकेत त्रिपाठी का गिफ्ट पैकिंग का काम है। 11 जुलाई को दिल्ली से माल लेकर लौटते समय रावतपुर में रात ढाई बजे एक सफेद रंग की कार खड़ी मिले। इसमें चार लोग बैठे थे। उन्होंने शिवली जाने की बात कही तो वह बैठ गए। रैकेपुर चौकी के पास सुनसान जगह देखकर शातिरों ने मारपीट कर नकदी, सामान और मोबाइल छीनकर यूपीआई के माध्यम से 15 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन

Kanpur: National hockey and handball players committed robbery to fulfill their expensive hobbies
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने बताया कि सचेंडी पुलिस ने रविवार सुबह फतेहपुर निवासी दिनेश कुमार उर्फ सीटू यादव, अभिषेक कुमार, श्रेयांस सिंह और रायबरेली निवासी उत्कर्ष को बाबा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है। सभी शातिर गूबा गार्डन में एक अपार्टमेंट में किराये पर रहते हैं। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल कार और लूटे गए रुपये बरामद हुए हैं। दिनेश पर लूट, अपहरण और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं। श्रेयांस पर एक मुकदमा दर्ज है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed