फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nand ke ghar aanand bhayo Jai Kanhaiya Lal ki chants of devotion echoed in Shuklaganj on Janmashtami

कानपुर: ‘नंद के घर आनंद भयो...जय कन्हैया लाल की', शुक्लागंज में जन्माष्टमी पर गूंजे जयकारे, महाप्रसाद भी बांटा

Sat, 05 Sep 2026 02:14 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 05 Sep 2026 02:14 PM IST
सार

Kanpur News: शुक्लागंज में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया गया, जहां देर रात 12 बजे कन्हैया के जन्म लेते ही मंदिर और घर जयकारों से गूंज उठे। धूप खिलने से बाजारों में रौनक लौटी और लोगों ने झांकियों व पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की।

विज्ञापन
Kanpur Nand ke ghar aanand bhayo Jai Kanhaiya Lal ki chants of devotion echoed in Shuklaganj on Janmashtami
गोपीनाथपुरम स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : amar ujala

विस्तार

शुक्लागंज में भगवान श्री कृष्ण का जन्म, जन्माष्टमी पर्व शुक्रवार को नगर के सभी मंदिरों और घरों में एक साथ बड़े ही हर्ष और धूमधाम से मनाया गया। देर रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही पूरा जय कन्हैया लाल की हाथी-घोड़ा पालकी, नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की... के भजनों के साथ गुंजायमान रहा। देर रात में ही मंदिरों और घरों में लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन

नगर के गोपीनाथ पुरम स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में बड़े ही धूमधाम से बाल गोपाल लड्डू गोपाल श्री कृष्ण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। सुंदर झांकियां मंदिर प्रांगण में सजाई गई। जिसे देखने के लिए दूर-दराज से यहां पहुंचे। भगवान की विशेष आरती के साथ उनका पूजन-पाठ किया गया। ब्रह्मनगर और डाकतार कॉलोनी स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में भी दिन और देर रात तक भक्ति भजन के कार्यक्रम होते रहे। जहां रात में भगवान श्री कृष्ण का जन्म होने के बाद लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन





चारों दिशाएं घंटे और शंख की ध्वनि से गुंजायमान हो उठे
पोनीरोड स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में पंचमेवा, पंचामृत, तुलसीदल, पंजीरी आदि का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के प्रबंधक कमल दोसर ने बताया कि यहां प्रत्येक वर्ष बड़े हर्ष के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। इसी तरह से साकेतपुरी, आदर्शनगर रामगली, कंचन नगर, सर्वोदयनगर, बिंदानगर, प्रेमनगर, मिश्रा काॅलोनी समेत अन्य जगहों पर भी बड़े ही उत्साह के साथ जन्माष्टमी पर्व लोगों ने मनाया। 12 बजते ही चारों दिशाएं घंटे और शंख की ध्वनि से गुंजायमान हो उठे।

विज्ञापन

खिल कर निकली धूप बाजार रहे गुलजार, लोगों ने खूब की खरीदारी
गुरुवार की अपेक्षा आज शुक्रवार को दिन में मौसम खुला रहा और धूप भी खिल कर निकली, जिसका असर बाजारों में देखने को मिला। सुबह से ही राजधानी मार्ग, पोनीरोड, निषाद मार्केट, बिंदानगर बाजार, मिश्रा काॅलोनी समेत अन्य जगहों पर सजी दुकानों में लोगों की भीड़ दिखी। जहां लोगों ने मंदिरों में लगाने वाले सजावटी सामान खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed