फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nagar Nigam started patchwork campaign, pits of roads filled with RMC machine

Kanpur News: नगर निगम ने शुरू कराया पैचवर्क, भरे गए सड़कों के गड्ढे, आरएमसी मशीन हो रही है उपयोग

Thu, 01 Sep 2022 12:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

कानपुरवासियों को अब गड्ढामुक्त सड़कें मिलेंगी। इसके लिए नगर निगम ने आरएमसी मशीन से पैचवर्क कराने के लिए अभियान शुरू किया है। इसके तहत पहले दिन जोन-4 में गड्ढे भरे गए और गुरुवार को जोन-1 में पैचवर्क होगा।

विज्ञापन
Kanpur Nagar Nigam started patchwork campaign, pits of roads filled with RMC machine
नगर निगम ने बरसात के मद्देनजर पहली बार आरएमसी से शुरू किया पैचवर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर निगम ने शहरियों को फौरी राहत देने के लिए बुधवार से सड़कों पर पैचवर्क के लिए अभियान शुरू किया। पहले दिन जोन-4 में गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों और उनके आसपास की सड़कों के गड्ढे आरसीसी से भरे गए। एक सितंबर को जोन-1 के अंतर्गत परेड सहित अन्य मोहल्लों में पैचवर्क होगा।

विज्ञापन

अगस्त के अंत तक सामान्यतया बारिश बंद हो जाती थी या रुक-रुक कर कभी-कभार बारिश होती थी, पर इस बार लगभग रोज पानी बरस रहा है। इस कारण हॉटमिक्स प्लांट नहीं चल रहे हैं। टूटी सड़कों पर तारकोल मिक्स गिट्टी से गड्ढे भी नहीं भर पा रहे हैं, क्योंकि गीली सड़कों पर तारकोल मिक्स गिट्टी चिपकती नहीं है।
विज्ञापन

पैचवर्क उखड़ जाता है। नगर निगम के मुख्य अभियंता एसके सिंह ने बताया कि इसके मद्देनजर इस बार आरएमसी मशीन से पैचवर्क कराने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस मशीन से सीमेंट, गिट्टी मौरंग का मिक्सचर से पैचवर्क किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन स्वरूप नगर में मधुराज हॉस्पिटल के सामने, आरके देवी हॉस्पिटल के सामने, आर्य नगर चौराहे से गेस्ट्रोलिवर रोड, खलासी लाइन, नेहरू नगर, पीरोड, पीरोड से जुड़ी बाल्मीकि समाज वाली गली, ओमी खस्ता भंडार वाली गली सहित आसपास की अन्य सड़कों पर पैचवर्क कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed