फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Nagar defeated the rural team by six wickets to win the trophy

Kanpur News: कानपुर नगर ने देहात टीम को छह विकेट से हराकर जीती ट्रॉफी

Sat, 15 Nov 2025 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Nagar defeated the rural team by six wickets to win the trophy
कानपुर। पुलिस लाइन स्थित मैदान पर शुक्रवार को 25वीं अंतरजनपदीय जोनल पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। इसमें कानपुर नगर ने कानपुर देहात की टीम को छह विकेट से हराकर चल ट्रॉफी जीती।
विज्ञापन


कानपुर देहात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 127 रन बनाए। नगर की टीम से गेंदबाजी में चैतन्य ने पांच विकेट अपने नाम किए। इसके बाद कानपुर नगर की टीम ने 19.5 ओवर में चार विकेट पर 128 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


जीत में चैतन्य गहलोत ने 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेष्ठ खेल के लिए कानपुर नगर के चैतन्य को प्लेयर ऑफ द मैच, श्रेष्ठ बल्लेबाज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। वहीं अरुणेंद्र कुमार को श्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता और उपविजेता टीमों को पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल, संयुक्त पुलिस आयुक्त वीके सिंह ने पुरस्कृत किया। मौके पर सहायक पुलिस आयुक्त लाइन आनंद कुमार ओझा, प्रतिसार निरीक्षक प्रथम सुभाष चंद्र मिश्र, द्वितीय चंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed