फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Nadda will blow the bugle of victory in 52 assembly seats

कानपुर: 52 विधानसभा सीटों पर जीत का बिगुल फूंकेंगे नड्डा, 23 को शहर आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष

Sun, 14 Nov 2021 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Nov 2021 11:07 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह पहला कानपुर दौरा बताया जा रहा है। बूथ सम्मेलन और कार्यालय उद्घाटन को लेकर पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है।

विज्ञापन
Kanpur: Nadda will blow the bugle of victory in 52 assembly seats
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 52 विधानसभा सीटों पर जीत के लिए बिगुल फूंकने शहर आएंगे। वे 23 नवंबर को होने वाले बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसे लेकर पार्टी की क्षेत्रीय और जिला इकाइयों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष सबसे पहले कानपुर साउथ नौबस्ता पुरानी मौरंग मंडी में बनाए गए पार्टी के नए क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय कार्यालय से ही वह कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के कई नवनिर्मित कार्यालयों का भी ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। इसके बाद निराला नगर स्थित रेलवे मैदान में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के बूथ पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सम्मेलन में सभी 52 विधानसभा क्षेत्रों के 22 हजार 143 बूथ अध्यक्षों के शामिलहोने की संभावना है। विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह पहला कानपुर दौरा बताया जा रहा है। बूथ सम्मेलन और कार्यालय उद्घाटन को लेकर पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed