फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Murder: बचपन से अपराध में सक्रिय हो गया था हत्यारोपी, 2007 में सरेआम की थी युवक की हत्या, पढ़ें मामला

Sun, 08 Jun 2025 07:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jun 2025 07:44 AM IST
सार

Kanpur News: बादशाहीनाका क्षेत्र में बिजली का बिल जमा न करने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की सूजा घोंपकर हत्या कर दी। हत्यारोपी की दहशत इतनी थी कि घटना के समय परिवार का कोई भी सदस्य उसको रोकने की हिम्मत तक नहीं जुटा सका।

विज्ञापन
Kanpur Murder The accused was active in crime since childhood he had killed a youth in public in 2007
मृतक की फाइल फोटो और हत्यारोपी जितेंद्र (दाएं) - फोटो : amar ujala

कानपुर में बादशाहीनाका का गुलियाना क्षेत्र कई दशक से अपराध बाहुल्य क्षेत्र रहा है। यहां पूर्व में कई घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ अपराधियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। ऐसे ही कुछ शातिरों के साथ हत्यारोपी जितेंद्र यादव का भी उठना बैठना रहा है।



वह बचपन से ही छोटी छोटी वारदातों में शामिल हो गया था। यह जानकारी पुलिस की जांच में सामने आया है। बादशाहीनाका इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिजली का बिल जमा न करने के विवाद में छोटे भाई का हत्यारोपी जितेंद्र यादव बचपन से अपराध में सक्रिय हो गया था।

Kanpur Murder The accused was active in crime since childhood he had killed a youth in public in 2007
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

रेलवे गोदाम से सामान करता था गायब
उसके दबदबे के कारण किसी की आवाज उठाने की हिम्मत नहीं थी। इसी कारण घटना को अंजाम देते समय परिजन भी उसको रोकने का साहस नहीं जुटा सके। जितेंद्र बचपन में गुलियाना से कुछ दूरी पर स्थित रेलवे गोदाम से सामान गायब करता था।

Kanpur Murder The accused was active in crime since childhood he had killed a youth in public in 2007
जानकारी देते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala

सरेआम कर दी थी युवक की हत्या
उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने का एक कारण यह भी था कि गुलियाना क्षेत्र में शहर के कई नामी अपराधियों की आवाजाही थी। वे दोनों पक्षों को डांट डपट कर शांत करा देते थे। क्षेत्र में अपना दबदबा बरकरार रखने के लिए 2007 में जितेंद्र ने कुछ साथियों संग कोपरगंज चौराहे पर देवी दही वाले के परिवार के युवक की सरेआम हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur Murder The accused was active in crime since childhood he had killed a youth in public in 2007
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

चार साल पहले जेल से छूटकर आया
इसमें वह जेल गया था। जितेंद्र कलक्टरगंज में अपना आतंक बनाए हुए था। हत्या के मामले में जितेंद्र को सजा हुई और वह 15 साल से ज्यादा समय तक जेल में रहा। चार साल पहले वह जेल से छूटकर आया और बर्फ का काम करने लगा।

विज्ञापन
Kanpur Murder The accused was active in crime since childhood he had killed a youth in public in 2007
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

ये था पूरा मामला
बादशाहीनाका क्षेत्र में बिजली का बिल जमा न करने को लेकर शनिवार की सुबह सगे भाइयों में विवाद हो गया। बड़े भाई जितेंद्र यादव ने छोटे भाई विजेंद्र यादव (37) को पहले डंडे से जमकर पीटा फिर दिल में सूजा घोंपकर उसकी हत्या करने के बाद मौके भाग निकला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून से सना सूजा बरामद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed