फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Banda Double Suicide: युवक से चैट करने पर भाई ने तोड़ा था मोबाइल, पूर्व फौजी ने की थी तीसरी शादी, ये थी वजह

Sat, 07 Jun 2025 09:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 07 Jun 2025 09:54 AM IST
सार

Banda News: मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि उनके संज्ञान में किसी साइबर अपराधी के चंगुल में फंसने की बात सामने नहीं आई है। फिर भी इस तथ्य की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Banda Double Suicide Brother broke mobile for chatting with young man former soldier married for third time
Mother-Daughter Suicide Case - फोटो : amar ujala

Mother-Daughter Suicide Case: बांदा जिले में पूर्व फौजी की पत्नी और उनकी युवा बेटी की खुदकुशी मामले में चौकाने वाला तथ्य सामने आया है। बताया जा रहा है कि बेटी किसी साइबर अपराधी के जाल में फंस गई थी। इसकी जानकारी होने पर भाई ने बहन को डांटा था और मोबाइल छीन लिया था। बहन का समर्थन करने पर मां को भी डांटा था। माना जा रहा है कि इसी वजह से दोनों ने खुदकुशी की है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।



करीबी रिश्तेदारों के मुताबिक, करीब छह माह से रंजना फेसबुक पर यूके (यूनाइटेड किंगडम आफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नार्दन आयरलैंड) के बताने वाले किसी युवक से चैट कर रही थी। इसकी जानकारी चार माह पहले रंजना के भाई रोशन को हुई तो उसने बहन का मोबाइल तोड़ दिया था। बहन का पक्ष लेने पर मां को भी खरी-खोटी सुनाई थी। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Banda Double Suicide Brother broke mobile for chatting with young man former soldier married for third time
Mother-Daughter Suicide Case - फोटो : amar ujala

बेटी का पक्ष लेकर मां रोज कर रहीं थीं झगड़ा
बताया कि फोन पर चैट करने वाले युवक से जब रोशन ने खुद बात की तो युवक ने बताया कि वह रंजना को बहन मानता है। उस युवक की भाषा हरियाणा की लग रही थी। इसके बाद रोशन ने बहन को डांटते हुए फेसबुक पर चैट करने से मना किया था। इस बात पर मां वंदना भी रंजना का पक्ष लेकर रोशन से झगड़ रही थीं। बाद में रंजना ने नया मोबाइल ले लिया था।

Banda Double Suicide Brother broke mobile for chatting with young man former soldier married for third time
Mother-Daughter Suicide Case - फोटो : amar ujala

भाई ने युवक से चैट करते देख लिया था
तीन दिन पहले मंगलवार को उसी युवक (कथित साइबर अपराधी) ने किसी दरोगा से रंजना के पास वीडियो काल कराई थी, जिसमें दरोगा ने युवक के गिरफ्तार होने की जानकारी देते हुए छोड़ने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी। इस पर रंजना ने चार हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए थे। इससे पहले करीब चार माह पहले भी युवक ने विदेशी मुद्रा भेजने के नाम पर रंजना से आठ हजार रुपये मंगवाए थे। बताते हैं कि घटना की रात गुरुवार को रोशन ने रंजना को फेसबुक पर युवक से चैट करते देख लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Banda Double Suicide Brother broke mobile for chatting with young man former soldier married for third time
Mother-Daughter Suicide Case - फोटो : amar ujala

थप्पड़ मारकर डांटते हुए छीन लिया था सिम
इस पर उसने गुस्से में बहन को थप्पड़ मारकर डांटते हुए सिम छीन लिया था। मां वंदना को भी डांटा था कि तुमने ही बिगाड़ रखा है। बताया जा रहा है कि इसी बात पर मां-बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है। रंजना स्नातक कर चुकी थी। हालांकि, पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि इस तथ्य की भी जांच कराई जाएगी। उनका यह भी कहना है कि उनके संज्ञान में किसी साइबर अपराधी के चंगुल में फंसने की बात सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
Banda Double Suicide Brother broke mobile for chatting with young man former soldier married for third time
Mother-Daughter Suicide Case - फोटो : amar ujala

दो पत्नियों के निधन के बाद की थी पूर्व फौजी ने तीसरी शादी
पूर्व फौजी ननकाई प्रसाद ने वंदना से तीसरी शादी की थी। पहली और दूसरी पत्नी मौत हो गई थी। दूसरी पत्नी से एक बेटा और एक बेटी है। तीसरी पत्नी से एक बेटी थी और एक बेटा है। जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के बिजली खेड़ा मोहल्ला निवासी ननकाई प्रसाद मूलत: देहात कोतवाली के सैमरा गांव के रहने वाले हैं। करीब 20 साल से बिजलीखेड़ा में मकान बनवाकर रह रहे हैं। वह वर्ष 1990 में फौज से रिटायर्ड हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed