फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Murder case registered against 6, including truck body workshop owner

कानपुर: ट्रक बॉडी कारखाना मालिक समेत 6 पर हत्या की रिपोर्ट, राम गंगा नहर में मिली थी युवक की लाश

Sun, 23 Aug 2026 07:33 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 23 Aug 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Murder case registered against 6, including truck body workshop owner
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सचेंडी के रामगंगा नहर में बीते 2 अगस्त को मिली युवक की लाश के मामले में बिधनू स्थित ट्रक बॉडी मेकिंग कारखाना के मालिक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शुक्लागंज उन्नाव निवासी नीलम चतुर्वेदी ने शव की शिनाख्त अपने भाई मनीष कुमार पांडेय के रूप में की थी। नीलम के मुताबिक, मनीष चार साल से बिधनू के ओरियारा गांव में रमेश दुबे के ट्रक बॉडी मेकिंग कारखाने में काम करता था।
विज्ञापन


आरोप है कि बीती 26 जुलाई को रमेश ने अपने भतीजे अन्नू दुबे और कर्मचारी अनूप मिश्रा, लकी मिश्रा व इलाके के बादशाह और उसके सहयोगियों के साथ मिल कर मनीष को पीट-पीट कर मार डाला था, इसके बाद लाश नहर में फिंकवा दिया था।
विज्ञापन


शुक्लागंज निवासी नीलम के मुताबिक, फतेहपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गोहरारी गांव निवासी मनीष कुमार पांडेय (31) ओरियारा गांव में ट्रक बॉडी मेकिंग कारखाने में कारीगर था। 21 जुलाई को उससे आखिरी बार फोन पर बातचीत हुई थी। 1 अगस्त को गांव के एक युवक ने मनीष की मौत की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर कारखाना मालिक रमेश ने बताया कि मनीष की 26 जुलाई को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसे जल प्रवाहित कर दिया। इसी बीच 2 अगस्त को सचेंडी में राम गंगा नहर में शव मिला। नीलम ने 3 अगस्त को मॉर्चुरी में रखे शव की शिनाख्त जले के निशान और चेहरे पर मस्से के निशान के आधार पर अपने भाई के रूप में की थी। आरोप है कि काराखाना मालिक व उसके साथी प्रताड़ित करते थे। उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। नीलम के मुताबिक, बिधनू पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई तो पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। बिधनू इंस्पेक्टर तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed