{"_id":"6a48a33ba8dfe2acf3082796","slug":"kanpur-municipal-negligence-dilapidated-drains-overflowing-wastewater-continuously-flowing-into-ganges-river-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा, जगह-जगह जर्जर नाले ओवरफ्लो, गंगा नदी में गिरता रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा, जगह-जगह जर्जर नाले ओवरफ्लो, गंगा नदी में गिरता रहा गंदा पानी
Sat, 04 Jul 2026 11:39 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:39 AM IST
सार
Kanpur News: शुक्लागंज में देखरेख के अभाव में मिश्रा कॉलोनी से पुरानी बाजार तक के मुख्य नाले जगह-जगह से जर्जर हो चुके हैं। शुक्रवार को हुई तेज बारिश के कारण ये नाले ओवरफ्लो हो गए, जिससे सारा गंदा पानी सीधे गंगा नदी में मिल रहा है।
विज्ञापन
गंगा नदी में गिरता नाले का पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में शुक्लागंज नगर पालिका ने मिश्रा कॉलोनी के मुक्ता घाट से पुरानी बाजार बालू घाट तक जगह-जगह टूटे नालों की अभी तक मरम्मत नहीं कराई। शुक्रवार को बारिश से नाले ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सीधे गंगा नदी में गिरता रहा।
विज्ञापन
मिश्रा कॉलोनी समेत करीब 10 मोहल्लों का गंदा पानी निकास के लिए गंगा नदी के किनारे से नगर पालिका ने मुख्य बड़े नाले निकाले है। लेकिन देखरेख के अभाव में नाले जगह-जगह से टूट कर जर्जर हो चुके है। शुक्रवार सुबह और शाम तेज बारिश हुई।
विज्ञापन
निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी
इससे करीब पांच सौ मीटर लंबे नाले ओवरफ्लो ओकर बहने लगे, जिसका गंदा पानी सीधे गंगा में गिरने लगा। उधर, पालिका के ईओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शनिवार को स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था दुरूस्त कराई जाएगी।