{"_id":"6ac112e2b7558221f10a5945","slug":"kanpur-municipal-commissioner-inspects-roads-and-repair-work-orders-garbage-removal-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: नगर आयुक्त ने सड़कों और पैच कार्यों का किया निरीक्षण, कूड़ा हटाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: नगर आयुक्त ने सड़कों और पैच कार्यों का किया निरीक्षण, कूड़ा हटाने के निर्देश
Sat, 03 Oct 2026 08:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय व मौजूद अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को अभियंत्रण खंड जोन-2 में पैच कार्य, 15वें वित्त आयोग की निर्माणाधीन सड़कों और सीएम ग्रिड कार्यों का निरीक्षण किया। श्यामनगर में पुल से पीएसी मोड़ तक रात में हुए पैच कार्य की गुणवत्ता जांची और ग्रीनबेल्ट की बाउंड्रीवाल बनाने व झाड़ियों की छंटाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हरिहर धाम मंदिर के आसपास, छप्पन भोग चौराहा-हरिहर धाम मंदिर-सुजातगंज रोड तथा कोयला नगर पुलिस चौकी से गणेशपुर रोड सेक्टर-सी का भी निरीक्षण किया। महिंद्रा पैलेस से ब्रह्मनगर चौराहे तक 1.10 करोड़ रुपये से हो रहे सड़क चौड़ीकरण के बचे कार्य को दो दिन में पूरा करने को कहा। साकेत नगर-दीप सिनेमा मार्ग पर जल निगम के कार्य से हुए गड्ढों को दुरुस्त कराने के लिए पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजने के निर्देश दिए। सिमरा गांव के पास कूड़े के बड़े ढेर दिखने पर शाम तक इसे हटाने के लिए कहा। कूड़ा व सीवरेज डालने वालों पर निगरानी और तत्काल एफआईआर के निर्देश दिए।
विज्ञापन