फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur-Mumbai flight schedule spoiled due to clouds

बादलों ने बिगाड़ा कानपुर-मुंबई फ्लाइट का शेड्यूल, एक महीने में पांच बार निरस्त हुई हवाई सेवा

Wed, 18 Sep 2019 05:01 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 18 Sep 2019 05:01 PM IST
विज्ञापन
Kanpur-Mumbai flight schedule spoiled due to clouds
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
मौसम की दिक्कत और अंधेरे में चकेरी एयरपोर्ट पर जहाज की लैंडिंग नहीं होने से कानपुर-मुंबई के बीच उड़ने वाली फ्लाइट अक्सर निरस्त हो रही है। एक महीने में पांच से अधिक बार हवाई जहाज निरस्त हो चुका है।
विज्ञापन


इसके अलावा कानपुर-मुंबई की दूसरी फ्लाइट भी लगातार निरस्त चल रही है। इसकी वजह से यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है। ज्यादातर यात्रियों ने अब चकेरी के बजाय मुंबई जाने के लिए लखनऊ का रुख करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, मुंबई के हवाई अड्डे पर ट्रैफिक सिस्टम काफी टाइट होने से जरा सी भी देरी होने पर अगले शेड्यूल में ही उड़ान हो पाती है। उधर, चकेरी एयरपोर्ट के रनवे पर अभी अंधेरे में लैंडिंग की सुविधा नहीं हो पाई है।

अथॉरिटी निदेशक वीके झा ने बताया कि ज्यादातर मौसम की दिक्कत से जहाज निरस्त हो रहा है। यह व्यवस्था नया एयरपोर्ट बन जाने के बाद ही ठीक हो पाएगी। सोमवार को भी मौसम ज्यादा खराब था। मंगलवार को मुंबई और दिल्ली दोनों की उड़ान समय से हुई। मुुंबई की एक फ्लाइट कई दिनों से निरस्त चल रही है।

मैं इस समय मुंबई में ही हूं, अक्सर पता चलता रहता है कानपुर-मुंबई की फ्लाइट निरस्त हो गई। इसकी वजह से सीधे कानपुर आने का शेड्यूल बनाने में दिक्कत होती है। मेरे कई मित्र भी कानपुर के बजाय लखनऊ से मुंबई के लिए फ्लाइट में बुकिंग कराते हैं। - रोहन बिष्ट, आईआईटीएन

हमारे यहां से मुंबई आनेजाने वालों की संख्या काफी है। कई बार फ्लाइट निरस्त होने की वजह से दिक्कत भी आती है। ऐसे में अक्सर चकेरी एयरपोर्ट के बजाय लखनऊ जाकर फ्लाइट पकड़नी पड़ती है। एयरपोर्ट पर यदि लैंडिंग का सिस्टम ठीक हो जाए तो बेहतर होगा। - गोविंद अग्रवाल, व्यवसायी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed