फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur-mp-ramesh-awasthi-meets-nitin-gadkari-development-projects

Kanpur: गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेगा कानपुर? सांसद ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से की शिलान्यास की मांग

Thu, 23 Jul 2026 09:03 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 23 Jul 2026 09:03 PM IST
सार

Kanpur News: भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर गंगा एक्सप्रेसवे से कानपुर की कनेक्टिविटी, रामादेवी-गोल चौराहा एलिवेटेड फ्लाईओवर और कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे समेत कई परियोजनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
kanpur-mp-ramesh-awasthi-meets-nitin-gadkari-development-projects
नितिन गडकरी से मिले सांसद रमेश अवस्थी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के भारतीय जनता पार्टी सांसद रमेश अवस्थी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान उन्होंने कानपुर संसदीय क्षेत्र और आसपास के इलाकों की प्रमुख सड़क व बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन तथा नई कनेक्टिविटी से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने औद्योगिक शहर कानपुर के समग्र विकास एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई बहुप्रतीक्षित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने का आग्रह किया।

विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे से कानपुर को सीधी कनेक्टिविटी देने की मांग

सांसद रमेश अवस्थी ने केंद्रीय मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। ऐसे में कानपुर जैसे प्रमुख औद्योगिक और आर्थिक केंद्र को इससे सीधी कनेक्टिविटी दिया जाना अत्यंत आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न केवल कानपुर के व्यापार व उद्योगों को नई ऊर्जा मिलेगी, बल्कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आवागमन भी बेहद सुगम और तेज हो जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ने पर शहर में नए निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार के बड़े अवसर सृजित होंगे।

विज्ञापन

रामादेवी से गोल चौराहे तक एलिवेटेड फ्लाईओवर के शिलान्यास का अनुरोध

सांसद ने शहर के भीतर बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए रामादेवी चौराहे से गोल चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड फ्लाईओवर के शिलान्यास को जल्द से जल्द कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कानपुर महानगर में रोजाना लगने वाले भीषण जाम से निजात पाने के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है।

इसके बनने से शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन सुचारु होगा और प्रतिदिन लाखों वाहन चालकों के समय तथा ईंधन दोनों की भारी बचत होगी। यह परियोजना कानपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड कनेक्टिविटी पर जोर

बैठक में सांसद ने कानपुर से कबरई तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि यह एक्सप्रेसवे कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र के बीच व्यापारिक, औद्योगिक और सामाजिक संबंधों को मजबूत करेगा। इसके निर्माण से बुंदेलखंड के पिछड़े इलाकों के विकास को नई दिशा मिलेगी।

सांसद ने इस परियोजना के निर्माण कार्य को प्राथमिकता पर शुरू कराने की बात कही। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद की सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि कानपुर के विकास से जुड़ी इन परियोजनाओं पर केंद्र सरकार शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed