फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Mother's head was shattered into six bones by eight blows of bricks

Kanpur: ईंट के आठ वार से मां के सिर की चकनाचूर कर दी थीं छह हड्डियां, पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Sun, 07 Sep 2025 11:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Sep 2025 11:53 PM IST
सार

शराब के लिए 40 रुपये न देने पर बेटे ने मां की कूंचकर हत्या की थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में सिर की छह हड्डियां टूटी मिली हैं।

विज्ञापन
Kanpur: Mother's head was shattered into six bones by eight blows of bricks
राजेश्वरी की फाइल फोटो व हत्यारोपी लादेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेन पश्चिम पारा के कसिगवां गांव में शनिवार को शराब के लिए 40 रुपये न देने पर बेटे राजाराम उर्फ लादेन ने मां राजेश्वरी यादव (80) की ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ आठ बार वार कर हत्या कर दी थी। वृद्धा के सिर की छह हड्डियां टूटी मिली हैं। यह खुलासा पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से हुआ है। नशा उतरने के बाद उसने पुलिस से कहा कि उसे अब कोई बचाने नहीं आएगा।
विज्ञापन


हत्या के बाद भागे हत्यारोपी बेटे को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। हालांकि पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी इमलीपुर गांव के बाहर से दिखाई है। सेन पश्चिम पारा प्रभारी कुशलपाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed