{"_id":"682f204c8d2e2d60fd0de3ab","slug":"kanpur-mother-hanged-herself-after-putting-her-five-year-old-daughter-to-sleep-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: पांच साल की बेटी को सुलाकर मां ने फंदा लगा दी जान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: पांच साल की बेटी को सुलाकर मां ने फंदा लगा दी जान, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
Thu, 22 May 2025 06:33 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 22 May 2025 06:33 PM IST
सार
Kanpur News: महिला की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना गोविंदनगर क्षेत्र की है। मायके पक्ष ने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोविंद नगर क्षेत्र में एक मां अपनी पांच साल की बेटी को सुलाकर हमेशा के लिए मौत की नींद सो गईं। उनका शव फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मायके पक्ष ने पति के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
गोविंद नगर में कच्ची बस्ती निवासी कोमल (25) की शादी छह वर्ष पूर्व क्षेत्र के विकास से हुई। दोनों के पांच साल की बेटी चाहत है। कोमल के भाई संजू ने आरोप लगाया कि विकास उनकी बहन को दहेज के लिए हमेशा परेशान करता था। अक्सर विवाद के चलते वह भागकर घर आ जाती थी। उन लोगों ने कई बार समझौता कराया, लेकिन पति और उसके परिजनों की प्रताड़ना कम नहीं हुई। बुधवार को उसने बेटी को सुलाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। गोविंद नगर इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह के अनुसार मायके पक्ष ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मौत की पुष्टि हुई है।