{"_id":"67911540126da3caf9082679","slug":"kanpur-mobile-and-pet-shop-s-lock-broken-and-goods-worth-lakhs-stolen-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: मोबाइल और पेट शॉप का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ाया, लिस खंगाले रही कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: मोबाइल और पेट शॉप का ताला तोड़कर लाखों का माल उड़ाया, लिस खंगाले रही कैमरे
Wed, 22 Jan 2025 09:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 22 Jan 2025 09:26 PM IST
विज्ञापन
बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
काकादेव थानाक्षेत्र में पांडु नगर चौकी के पास चोरों ने मंगलवार देर रात मुख्य मार्ग पर स्थित मोबाइल की दुकान और पेट शॉप का ताला तोड़ लाखों का माल पार कर दिया। बुधवार सुबह जब पीड़ित दुकानदार पहुंचे तो शटर का टूटा कुंडा और जमीन पर पड़े तालों को देखकर उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने आनन-फानन घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं।
गुजैनी निवासी प्रीती सिंह का काकादेव में देवकी टॉकीज के पास न्यू अरुण मोबाइल नाम से दुकान है। रोज की तरह वह और उनका स्टाफ रात 10 बजे दुकान बंद करके चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान पहुंचने पर देखा तो शटर उठा हुआ था। शटर का ताला तोड़कर दुकान में दाखिल हुए चोरों ने पांच हजार नकदी समेत हजारों के मोबाइल व अन्य सामान पार कर दिया। इसी प्रकार बगल में गांधी नगर निवासी पूर्व छात्रसंघ नेता आलोक दीक्षित की पेट्स प्लैनेट नाम से दुकान है। मंगलवार देर रात दीवार फांदकर भीतर घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये का माल पार कर दिया। चोरी हुए सामान का आकलन अभी नहीं हो पाया है।