Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur MLA Surendra Maithani met Railway Minister Ashwini Vaishnav demand direct train from Kanpur to Dehradun

Kanpur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले विधायक सुरेंद्र मैथानी, कानपुर से देहरादून तक सीधी ट्रेन की रखी मांग

Tue, 10 Feb 2026 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Feb 2026 03:12 PM IST
सार

Kanpur News: विधायक सुरेंद्र मैथानी ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर कानपुर से देहरादून के लिए वाया फर्रुखाबाद सीधी ट्रेन चलाने की मांग की है, जिससे 15 घंटे का सफर घटकर मात्र नौ घंटे रह जाएगा।

विज्ञापन
Kanpur MLA Surendra Maithani met Railway Minister Ashwini Vaishnav demand direct train from Kanpur to Dehradun
विधायक ने रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने नई दिल्ली स्थित लोकसभा परिसर में  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यालय पहुंचकर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कानपुर से देहरादून के लिए सीधी रेल सेवा प्रारंभ किए जाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। विधायक ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि कानपुर से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून या धार्मिक नगरी हरिद्वार लोग अस्थि विसर्जन से लेकर तमाम संस्कारों के लिए जाते हैं।

विज्ञापन

चार धाम की यात्रा भी देहरादून और हरिद्वार से करते हैं। ऐसे लाखों लोग, कानपुर नगर और आसपास के 16-17 जिलों के आम नागरिक, उक्त स्थलों पर आवागमन करते हैं। परंतु मात्र एक लिंक एक्सप्रेस चलती है, जो वाया अलीगढ़, मुरादाबाद होकर बहुत लंबे मार्ग से जाती है। इसमें लगभग 14 से 15 घंटे की मजबूरी में यात्रा करनी पड़ती है। दूसरा कोई भी साधन नहीं है। इसके विपरीत रेलवे ने वाया फर्रुखाबाद रेल लाइन बहुत शॉर्ट बिछा रखी है, जिसका उपयोग जनहित में प्रभावशाली तरीके से नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

एक सीधी रेल सेवा प्रारंभ करने की मांग
इससे उक्त छोटे मार्ग के द्वारा देहरादून और हरिद्वार उत्तराखंड जाने के लिए मात्र आठ  से नौ घंटे में पहुंचा जा सकता है। इससे कानपुर और आसपास के लाखों लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में यात्रियों को दिल्ली अथवा लखनऊ जैसे बड़े जंक्शनों से भी मजबूरी में जाना पड़ता है, जिससे समय, धन और श्रम की अनावश्यक हानि होती है। विधायक ने मांग की कि कानपुर से देहरादून के लिए बिल्हौर, कन्नौज, फर्रुखाबाद एवं शाहजहांपुर होते हुए छोटे रेल मार्ग के माध्यम से एक सीधी रेल सेवा प्रारंभ की जाए।

विज्ञापन

शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा
इससे न केवल कानपुर बल्कि इन सभी जनपदों के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा। यह रेल सेवा शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, धार्मिक यात्रा एवं पारिवारिक संस्कारिक आवश्यकताओं के लिए उत्तराखंड आने-जाने वाले यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। विधायक ने उक्त मांग पत्र की एक प्रति कानपुर नगर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद रमेश अवस्थी को भी देकर अनुरोध किया।  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विधायक को विश्वास दिया कि रेल मंत्रालय इस जनहितकारी मांग पर गंभीरता से विचार करेगा और शीघ्र ही सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed