{"_id":"6a64949ab931e384ab02a73d","slug":"kanpur-mission-shakti-campaign-in-ghatampur-police-raised-awareness-among-female-students-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: घाटमपुर में मिशन शक्ति अभियान, पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, दिए सुरक्षा और अधिकारों के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: घाटमपुर में मिशन शक्ति अभियान, पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक, दिए सुरक्षा और अधिकारों के टिप्स
Sat, 25 Jul 2026 04:19 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 25 Jul 2026 04:19 PM IST
सार
Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर विद्यालयों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया। महिला दरोगा ने छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, गुड टच-बैड टच और वीमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
मिशन शक्ति के तहत घाटमपुर में जागरूकता अभियान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मिशन शक्ति के तहत महिला दारोगा और सिपाहियों ने छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। कहा यदि आने जाने में रास्ते मे कोई उन्हें परेशान करे तो तुरंत 1090 पर कॉल कर जानकारी दें, महिला पुलिस उनकी सुरक्षा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राम स्वरूप सुभाष स्मारक विद्या मंदिर और नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तृत से बताया। थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है, कि आने जाने में कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन