फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: misdeed with girl student

Kanpur: आढ़ती के बेटे ने आठवीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले 10 लाख, दी तेजाब डालने की धमकी

Sun, 19 Mar 2023 01:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Mar 2023 01:50 PM IST
सार

यूपी के कानपुर में छात्रा से दुष्कर्म का मामल सामने आया है। आरोपी ने धमकी देकर छात्रा से साढ़े दस लाख रुपये वसूल लिए। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
Kanpur: misdeed with girl student
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में एक आढ़ती के बेटे में आठवीं की छात्रा संग दुष्कर्म किया। वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर साढ़े दस लाख रुपये वसूल लिए। रुपये देने और मिलने से इंकार करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। जानकारी के बाद ताऊ ने एक नामजद समेत दो अज्ञात पर दुष्कर्म, धमकी, अमानत में खयानत, पाक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


चचेरे भाई ने बताया कि उनकी नाबालिक बहन एक निजी स्कूल में आठवीं की छात्रा है। तीन माह पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती एफएम कॉलोनी निवासी आढ़ती के बेटे अमन सोनकर से हुई थी। उसबीच अमन ने शादी का झांसा देकर उसे साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो और फोटोग्राफ बनाई। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये की मांग करने लगा। रुपये न देने पर चेहरे पर तेजाब डालने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

डर से उनकी भतीजी ने घर में रखे साढ़े दस लाख रुपये उसे दे दिए। घर से रुपये गायब होने पर परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। परिजन इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे। जहां थानाप्रभारी ने काईवाई करने से इंकार कर दिया। इससे परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

बेटी की शादी के लिए जोड़े थे रुपये
ताऊ ने बताया कि हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी की शादी तय की है। जिसके चलते उन्होंने आम्रपाली सोसाइटी स्थित मकान को बेंचकर साढ़े दस लाख रुपये अपनी मां के पास रखे हुए थे। जिसकी जानकारी घर के सारे सदस्यों को थी। दो दिन पहले जब वह अपनी मां के पास रुपये लेने गए तो रुपये गायब मिले। परिजनों ने रुपये से संबंध में भतीजी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। तब परिजनों को घटना की जानकारी।

विज्ञापन

दहशत में छात्रा ने छोड़ा स्कूल जाना
परिजनों ने बताया कि अमन सोनकर ने रुपये न देने और मिलने से इंकार करने पर चेहरे पर तेबाज डालने की धमकी दी थी। जिसके चलते छात्रा पिछले डेढ माह से स्कूल जाना भी बंद कर दी है। वह घर पर ही रहती है। डिप्रेशन के चलते वह कमरे में खुद को बंद कर लेती है। बाहर भी निकलना बंद कर दी है। परिजनों का आरोप है कि अमन वसूली के रुपये से महंगी कार और मोबाइल खरीद ली है। हाल ही में उसकी एक कार पुलिस कमिश्नर के कैंप कार्यालय के पास शार्ट सर्किट से जल गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed