Kanpur: नाबालिग को अगवा कर पीटा, पेशाब पिलाई और थूक चटाया, वीडियो भी बनाया…जांच में जुटी पुलिस
Kanpur News: गुजैनी थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने नाबालिग को अगवा कर पीटा। इसके बाद पेशाब पिलाई और थूक चटाया। घटना का वीडियो वायरल होने पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विस्तार
कानपुर में गुजैनी थानाक्षेत्र के रहने वाले किशोर को क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवक अगवा कर सुनसान स्थान पर ले गए। जमकर पीटने के बाद जब में पड़े छह हजार रुपये निकाल लिए। फिर उसे चप्पल में थूक लगाकर चटवाया और पेशाब भी पिलाई।
इस दौरान 54 सेकेंड का वीडियो भी बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस ने चार दिन बाद पीड़ित से संपर्क कर तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। गुजैनी निवासी 17 वर्षीय किशोर की कॉस्मेटिक की दुकान है।
छह हजार रुपये जेब में लेकर मिलने पहुंचा था
किशोर के अनुसार 25 जून की शाम वह दुकान पर था। जरौली फेज टू निवासी परिचित दीपक पाल की कॉल आई। उसने कहां की उसे घर वालों ने निकाल दिया है। वह राम गोपाल चौराहे पर खड़ा है। इस पर वह दुकान बंद कर गल्ले में रखे छह हजार रुपये जेब में लेकर उससे मिलने पहुंचा।
तीनों ने बंधक बनाकर पीटा
वहां दीपक, शांतनु और डीके के साथ कार में बैठा था। वह लोग उसे कार में बैठा कर एक कमरे में ले गए, जहां तीनों ने बंधक बनाकर पीटा। चप्पल पर थूक कर चटाया। इसके बाद पेशाब पिलाना और इस दौरान शांतनु वीडियो बनाता रहा।
आरोपियों की तलाश में जुटी टीमें
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।