{"_id":"6204ec27177ee10ce06f04b0","slug":"kanpur-mimicry-artist-was-in-mental-stress-beacause-of-finacial-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: तंगी से परेशान होकर दी थी सुसाइड की धमकी, पुलिस की सक्रियता ने बचाई मिमिक्री कलाकार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: तंगी से परेशान होकर दी थी सुसाइड की धमकी, पुलिस की सक्रियता ने बचाई मिमिक्री कलाकार की जान
Thu, 10 Feb 2022 06:10 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Feb 2022 06:10 PM IST
सार
मिमिक्री कलाकार अर्पित सैनी ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी के कारण मानसिक तनाव मे था। इस कारणवश उसके दिमाग में आत्महत्या का विचार आया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में तंगी से परेशान हो सुसाइड की धमकी देने वाले मिमिक्री कलाकार अर्पित सैनी को इंस्पेक्टर ने मदद का आश्वासन दिया है। दरअसल नौबस्ता निवासी अर्पित सैनी ने मंगलवार को फेसबुक पर लिखा था कि रात 12 बजे मेरी मौत का लाइव वीडियो देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ ही देर में पोस्ट वायरल हो गई और पुलिस के पास पहुंच गई। इंस्पेक्टर अमित भड़ाना ठीक 12 बजे अर्पित के घर पहुंच गए। इंस्पेक्टर को देख अर्पित गले लगकर रोने लगा। अर्पित ने बताया कि उसको कुछ समझ नहीं आ रहा था। इससे उसके दिमाग में आत्महत्या का विचार आया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ने उसकी काउंसलिंग की। अर्पित ने बताया कि अब वह हार नहीं मानेंगे और संघर्ष करेंगे। जो उनके भीतर काबिलियत है उसके जरिये नाम कमाएंगे। सोशल मीडिया पर पुलिस की सक्रियता की हर किसी ने सराहना की।
विज्ञापन