{"_id":"61d815a86e362f1b7c40b7ff","slug":"kanpur-middle-aged-ate-poison-after-insulting-by-ghatampur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: घाटमपुर पुलिस के बेइज्जत करने पर अधेड़ ने खाया जहर , रिपोर्ट लिखवाने के लिए लगा रहा थाने के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: घाटमपुर पुलिस के बेइज्जत करने पर अधेड़ ने खाया जहर , रिपोर्ट लिखवाने के लिए लगा रहा थाने के चक्कर
Fri, 07 Jan 2022 04:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 07 Jan 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में घाटमपुर के गोपालपुर गांव निवासी अधेड़ ने साढ़ थाना के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। भीतरगांव सीएचसी से उर्सला ले जाया गया जहां मौत हो गई। साढ़ थाना के गोपालपुर गांव निवासी अरुण कुमार गुप्ता (50) के घर बीते दिनों चोरी की नियत से घुसे गांव के ही युवक को पकड़ लिया था।
छीनाछपटी में युवक भाग निकला लेकिन साइकिल मौके पर मिल गई। इसी घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित साढ़ पुलिस के चक्कर लगा रहा था। लेकिन साढ़ पुलिस सुनवाई के बजाय शुक्रवार को उसी के साथ मारपीट कर अपमानित कर दिया था।
समाज में अपमानित होने के बाद पीड़ित अरुण गुप्ता ने लॉक अप के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। जहर खाने के बाद युवक को तड़पता देख साढ़ पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सीएचसी भीतरगांव में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने कानपुर उर्सला रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।