फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report

Kanpur: नौबस्ता से बर्रा आठ तक दौड़ेगी मेट्रो, जुड़ेंगे दोनों कॉरिडोर…राइट्स ने केडीए को सौंपी सर्वे रिपोर्ट

Sun, 08 Jun 2025 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर
मनोज चौरसिया, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 08 Jun 2025 09:51 AM IST
सार

Kanpur News: राइड्स के एजीएम पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सर्वेयर रवि और अन्य की टीम बनाकर मेट्रो रूट विस्तार के लिए सर्वे किया। सबसे पहले अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (एएआर) तैयार हुई।

विज्ञापन
Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर आईआईटी से सेंट्रल स्टेशन तक मेट्रो ट्रेन के संचालन के बाद अब दक्षिण क्षेत्र के अधिक से अधिक मोहल्लों तक इसको दौड़ाने की तैयारी है। मेट्रो के कॉरिडोर एक के आखिरी स्टेशन नौबस्ता का समाधि पुलिया तक विस्तार किया जा रहा है, जिसे कॉरिडोर दो के अंतिम बर्रा आठ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इस 8.07 किलोमीटर लंबे रूट में पांच एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे।

विज्ञापन

गल्ला मंडी, समाधि पुलिया, कादर रोड क्रॉसिंग, अशोक सिंह मार्ग, रामगोपाल चौराहा स्टेशन शामिल हैं। नए रूट की अनुमानित लागत 1933 करोड़ रुपये है। राइट्स (संस्था) ने रूट सर्वे कर केडीए को रिपोर्ट सौंपी है। विकास प्राधिकरण के अभियंता इसका परीक्षण कर रहे हैं, जिसकी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) को भेजी जाएगी। मेट्रो रेल कॉरपोरेशन कॉरिडोर एक को कॉरिडोर दो से जोड़ने वाले सेक्शन का निर्माण कराएगा।

विज्ञापन

Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report
कानपुर मेट्रो - फोटो : amar ujala

बनाया जा रहा है 23.2 किलोमीटर लंबा रूट
यूपीएमआरसी की ओर से 23.8 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक 14 स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन चलने लगी है। कॉरिडोर एक में 23.2 किलोमीटर लंबा रूट बनाया जा रहा है। यह कानपुर सेंट्रल से ट्रांसपोर्टनगर तक भूमिगत और उसके आगे जूही हमीरपुर रोड में श्याम पैलेस के सामने से नौबस्ता में गल्ला मंडी के पास तक एलिवेटेड रहेगा। इसी तरह कॉरिडोर दो में सीएसए से काकादेव, डबल पुलिया, विजयनगर होते हुए 8.6 किलोमीटर लंबे रूट का निर्माण बर्रा में चल रहा है।

Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report
कानपुर मेट्रो - फोटो : amar ujala

अधिकारी कर चुके हैं संयुक्त निरीक्षण
पिछले साल यूपीएमआरसी, केडीए और राइट्स के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था, तब नौबस्ता मेट्रो स्टेशन को कर्रही रोड होते हुए 5.9 किलोमीटर दूर बर्रा-8 मेट्रो स्टेशन से जोड़ने की योजना थी। एलिवेटेड मेट्रो रूट निर्माण की अनुमानित कीमत 1799.6 करोड़ रुपये आंकी गई थी।

विज्ञापन

Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

कॉरिडोर एक को बढ़ाने की मांग पर बढ़ा सर्वे
नौबस्ता से बिधनू की तरफ और वहां से बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी क्षेत्र में आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। क्षेत्रवासियों की तरफ से वहां भी मेट्रो ट्रैक तैयार कर दोनों रूटों को एक दूसरे से जोड़ने की मांग की जा रही थी। केडीए ने शासन के निर्देश पर राइट्स से वहां मेट्रो रूट विस्तार के लिए सर्वे कराया। सर्वे का खर्च 88 लाख रुपये आया।

Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report
कानपुर मेट्रो ट्रैक - फोटो : अमर उजाला

आबादी, परिवहन के आधार पर हुआ सर्वे
राइड्स के एजीएम पुष्पेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने सर्वेयर रवि और अन्य की टीम बनाकर मेट्रो रूट विस्तार के लिए सर्वे किया। सबसे पहले अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (एएआर) तैयार हुई। इसमें क्षेत्र, आबादी, आवागमन के साधन, सार्वजनिक परिवहन की जरूरत, लोगों से बातचीत आदि को आधार बनाकर चार बिंदुओं पर अध्ययन किया गया। यह भी देखा गया कि क्या वहां सिटी बसें चलाई जाएं? या मोनो रेल चलाई जाएं या मेट्रो रेल चलाई जाए? या कुछ अन्य विकल्प? चारों मामलों में 100 - 100 नंबरों को आधार बनाकर सर्वे किया गया तो सर्वाधिक 78 नंबर मेट्रो रेल विस्तार के लिए मिले। मेट्रो रूट विस्तार के लिए संभावित रूट का सर्वे किया गया, जिसमें कॉरिडोर एक को कॉरिडोर दो से जोड़ने पर सहमति बनी।

Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : amar ujala
  • नए एलिवेटेड मेट्रो रूट की लंबाई- 8.07 किलोमीटर।
  • स्टेशन बनेंगे-  गल्ला मंडी, समाधि पुलिया, कादर रोड क्रॉसिंग, अशोक सिंह मार्ग क्रॉसिंग, रामगोपाल चौराहा।
  • निर्माण लागत-  1933 करोड़ रुपये।

Kanpur Metro will run from Naubasta to Barra 8 both corridors will be connecte RITES submitted survey report
केडीए - फोटो : अमर उजाला

कॉरिडोर एक के नौबस्ता एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन को कॉरिडोर दो के बर्रा आठ एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए राइट्स ने सर्वे पूरा कर लिया है। इसका अध्ययन किया जा रहा है। रिपोर्ट यूपीएमआरसी को सौंपी जाएगी, वही निर्माण कराएंगे। राइट्स ने ही मेट्रो के कॉरिडोर एक और कॉरिडोर दो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई थी।  -मदन सिंह गर्ब्याल, उपाध्यक्ष, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed